{"_id":"32798cc4-c77f-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"baby-is-rescued-after-being-flushed-down-the-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमत्कारः 4 इंची पाइप में फंसे नवजात को बचाया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चमत्कारः 4 इंची पाइप में फंसे नवजात को बचाया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान कितना अमानवीय हो गया है इसका प्रमाण तब देखने को मिला जब एक नवजात शिशु सीवेज पाइप के अंदर फंसा हुआ मिला। अपनी तरह के पहले और बेहद शर्मनाक मामले में चीन के जिन्हुआ प्रांत में सीवेज पाइप के अंदर फंसा नवजात शिशु मिला।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि किसी ने पैदा होते ही शिशु को मारने की नीयत से टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। लेकिन नवजात जिंदा बच गया और सीवेज पाइप में जाकर फंस गया।
घटना का पता तब चला सीवेज पाइप के अंदर से किसी को बच्चे के रोने की आवाज आई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शिशु तीन इंच मोटी सीवेज पाइप में फंस गया है।
विज्ञापन
आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सीवेज पाइप के उतने भाग (इस हिस्से में शिशु फंसा था) को ही काटकर अलग कर लिया। बाद में इस पाइप को बड़ी एहतियात से काट कर शिशु को निकाला गया।
विज्ञापन
देखें वीडियो:
पाइप से निकलने के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। जैसे ही ये रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ एक व्यक्ति कुछ कपड़े, दूध लेकर अस्पताल आ पहुंचा। उसने इच्छा जताई कि वो बच्चे को गोद लेना चाहता है।
वहीं दूसरी ओर अधिकारी बच्चे के असली अभिभावकों की खोज कर रहे हैं ताकि मामले की असलियत सामने आ सके।