{"_id":"fc257af8-19d1-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"baby-elephant-rescued-amboseli-trust-trapped-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरे गड्ढे में फंस गई नन्ही जान, मदद को उठे किसके हाथ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गहरे गड्ढे में फंस गई नन्ही जान, मदद को उठे किसके हाथ
अंबोसेली नेशनल पार्क/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 19 Oct 2012 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि छोटों की मदद करो। लेकिन बड़े होकर हम ये सीख भूल जाते हैं। कीनिया के अंबोसेली नेशनल पार्क में तीन राहतकर्मियों को शायद बचपन की ये सीख याद थी तभी तो उन्होंने काफी मशक्कत के बाद गड्ढे में गिरे हाथी के बच्चे को बाहर निकाल ही लिया। इस प्रक्रिया में हालांकि हाथी के बच्चे को कुछ खरोंच आई लेकिन अंत भला तो सब भला रहा।
कीनिया के अंबोसेली नेशनल पार्क का भ्रमण करते हुए हाथियों के संरक्षण में लगी संस्था अंबोसेली ट्रस्ट के तीन सदस्य पार्क पार्क में घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि एक जगह दो हाथी काफी चिल्ला रहे हैं। सदस्य वहां पहुंचे तो देखा कि उनका बच्चा एक गहरे खड्ड में गिरा पड़ा है और बेबस हाथी चिल्ला रहे हैं। हाथी शायद पानी की खोज में इस बीहड़ और पथरीले इलाके में चले आए थे।
राहत टीम के सदस्यों ने बिना समय गंवाए पास के सहायता केंद्र से मदद के रूप में दो जीप और रस्सी मंगाई। संयोग ही रहा कि मदद भी तुरंत मिली और सदस्य हाथी के बच्चे को बचाने में जुट गए। सबसे पहले सदस्यों ने वरिष्ठ हाथियों को घटनास्थल से दूर भगाया ताकि राहत कार्य में खलल न पड़े। फिर टीम ने खड्डे में गिरे नन्हे हाथी को रस्सी से बांध कर रस्सी का दूसरा सिरा जीप से बांध दिया और बाहर की ओर खींचने लगे।
विज्ञापन
बच्चे को कुछ खरोंच तो आई लेकिन वह रस्सी के सहारे सुरक्षित खड्ड से निकल आया। खड्ड से निकालने के बाद सदस्यों ने ज्यों ही बच्चे को रस्सी से आजाद किया, बच्चा सरपट दौड़ पड़ा। बच्चा दौड़ते हुए दूर खड़े अपने माता पिता से जा मिला और उनकी सूंड से चिपक चिपक कर अपना प्यार जाहिर करने लगा। हाथी, हथिनी और उनका बच्चा काफी देर तक साथ साथ खड़े अपना प्यार दिखाते रहे और फिर दूर चले गए।
हाथी के बच्चे को बचाने का मिशन आप यू ट्यूब पर भी देख सकते हैं।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और देखें वीडियो।
http://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=JOHw7lX3Gu4#!