{"_id":"9eac1a3b13aac47d98401824362609fe","slug":"baby-boy-born-weighing-12-pounds-wearing-clothes-big-month-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बच्चे का वजन जानकर चौंक जाएंगे आप ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस बच्चे का वजन जानकर चौंक जाएंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता को अपने नवजात बच्चे के लिए लिया गया कपड़ा वापस कर देना पड़ा क्योंकि बच्चे का वजन करीब 5.5 किलो के आसपास था।
विज्ञापन
वेस्ट यॉर्कशायर के ड्यूसबरी अस्पताल में 23 अक्टूबर को जन्में इस बच्चे की मां नताली लीस और पिता ल्यूक हेन्सबी अपने बच्चे को देखकर चकित रह गए।
उस जोड़े को पहले से लिया गया कपड़ा लौटाना पड़ा क्योंकि बच्चा को तीन महीने के बच्चे का कपड़ा फिट हो रहा था।
उसकी मां नताली ने बताया कि हम यह देखकर चकित रह गए। हमारे साथ अस्पताल का स्टाफ भी चकित था, जिन्होंने उसका दो बार वजन किया।
जब मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ा तो मैंने निर्णय लिया कि बच्चे का जन्म ऑपरेशन द्वारा किया जाए। मुझे लगा था कि वह 4 किलो तक का होगा लेकिन इसके वजन ने तो मुझे हैरान कर दिया।
पिता ल्यूक ने कहा कि इसने तो आते ही मुझे मशहूर बना दिया। अस्पताल में सब मुझसे कह रहे थे कि क्या हम आपके बच्चे को देख सकते हैं, हमने कभी इतने बड़े बच्चे को नहीं देखा है।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे अस्पताल का यह अब तक का सबसे बड़ा बच्चा है, जिसका जन्म हमारे यहां हुआ है।
ब्रिटेन में सबसे वजनी बच्चे का जन्म इसी साल हुआ है। जार्ज किंग नाम के उस बच्चे का वजन 7 किलो था।