{"_id":"331cdd3e-c919-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"baby-born-with-pair-of-bright-white-front-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट से ही दांत लेकर जन्मी है ये बच्ची","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पेट से ही दांत लेकर जन्मी है ये बच्ची
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने ये तो सुना होगा कि तुलसीदास का जन्म मां के गर्भ में 12 महीने रहने के बाद हुआ था और जब वो पैदा हुए थे तो काफी हृष्ट-पुष्ट थे और उनके मुंह में दांत भी थे।
विज्ञापन
इसी से मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है, जहां दो हफ्ते पहले जन्मीं इमोगोन इलियट के मुंह में भी मां के गर्भ से ही दांत हैं। न्यू साउथ वेल्स में जन्मीं इस नन्हीं बच्ची के शुरुआती दांत मां के गर्भ से ही हैं।
विज्ञापन
अमूमन बच्चो के दांत आठवें या नौंवे महीने में निकलते हैं लेकिन इलियट के नीचे के दोनों दांत मां के गर्भ से ही हैं। न्यूपोर्ट के रॉयल ग्वेंट हॉस्पिटल में जन्मीं इस बच्ची को देखकर सभी हैरत में थे। इलियट की 24 वर्षीय मां स्टेके लेविस के अनुसार, नवजात बच्ची के मुंह में दांत देखकर मैं भी आश्चर्यचकित हो गई थी।
विज्ञापन
इलियट के पिता स्कॉट इलियट ने कहा कि इससे पहले न तो हमनें कभी ऐसा सुना था और न ही देखा था। बच्ची के मुंह में दांत होना वाकई अचरज की बात थी।
डेली मेल की खबर के मुताबिक पहले तो इलियट दंपति को लगा कि ये दांत कमजोर होंगे और टूट जाएंगे लेकिन जब उन्होंने डेंटिस्ट को इलियट के दांत दिखाए तो उसने बताया कि दांत पूरी तरह से मजबूत हैं।