{"_id":"dc172322-5eca-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"baby-born-in-flight-named-for-attendant","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्रू मेंबर' के नाम पर रख दिया बेटी का नाम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'क्रू मेंबर' के नाम पर रख दिया बेटी का नाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर आपने रेल और ऑटो में बच्चों को जन्म लेते सुना है। लेकिन एक महिला ने चलते हुए प्लेन में बच्ची को जन्म दिया। खास बात ये है कि महिला ने अपनी बच्ची का नाम प्लेन की अटेंडेंट के नाम पर रखा जिसने डिलीवरी के दौरान मां की मदद की। इस रोचक घटना के बारे में लोग खूब बात कर रहे हैं और ट्विटर पर भी इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला अरमेनिया का है। यहां अरमाविया एयरलाइंस के विमान में 31 वर्षीया गर्भवती पैसेंजर अरमिना बेबेयन यात्रा कर रही थी। प्लेन रूस से अरमेनिया जा रहा था। विमान को गंतव्य तक पहुंचने में दो घंटे बचे थे कि महिला को लेबर पेन आरंभ हो गई।
विज्ञापन
विमान में डिलीवरी कराने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। तब विमान में मौजूद क्रू मैंबर हैसमिक गेवोंडन ने अपने साथियों की मदद से महिला को डिलीवरी कराने में मदद की। इन प्रयासों से बच्ची का जन्म हुआ। इसके बाद अन्य मेडिकल सुविधाओं के लिए विमान को येरेवन में उतार लिया गया।
इस दौरान सबसे खास बात ये हुई कि महिला ने अपनी बच्ची का नाम हैसमिक रखने का फैसला किया। महिला का कहना है कि हैसमिक ने उनकी डिलीवरी कराने में हर संभव मदद की और हैसमिक की बदौलत ही उनकी बच्ची सकुशल दुनिया में आ पाई है। हैसमिक ने बच्ची का नाम उनके नाम पर रखे जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है और साथ ही यह भी कहा कि हर क्रू मेंबर का कर्त्तव्य बनता है कि यात्रियों की हर संभव मदद की जाए।