{"_id":"bcb1b71a-be1d-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"baby-born-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पी ज्यादा शराब, बच्चे के खून में भी मिली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां ने पी ज्यादा शराब, बच्चे के खून में भी मिली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 16 May 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
पोलैंड के तोमासजो में एक शराबी बच्चे ने जन्म लिया है। महज कुछ घंटे के इस बच्चे के अंदर शराब की मात्रा पाई गई है। हालांकि इसमें इस मासूम की कोई गलती नहीं है। सारा दोष है इसे जन्म देने वाली मां का। जो फिलहाल हवालात में है।
विज्ञापन
दरअसल इस मासूम की मां ने एक पार्टी के दौरान तय सीमा से 23 गुना ज्यादा शराब पी रखी थी। अब इतनी शराब से नियंत्रण तो खोना ही था और वही हुआ भी। मिरर न्यूज के मुताबिक, इतनी शराब पीने के बावजूद उसका मन नहीं भरा था।
विज्ञापन
महिला पार्टी में ही गिर पड़ी। उसे और ज्यादा शराब की दरकार थी। आस-पास के लोगों ने जब उसकी ये हालत देखी तो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों को ऑपरेशन करके डिलीवरी करानी पड़ी।
विज्ञापन
बच्चा प्रीमैच्योर तो है ही साथ ही उसके खून में एल्कोहल की भी पर्याप्त मात्रा भी है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि डिलीवरी कराना बेहद जरूरी था वरना बच्चे की जान का खतरा और बढ़ जाता।
प्रवक्ता के मुताबिक जब बच्चा गर्भ से बाहर आया तो उसके दिल की धड़कन न के बराबर थी और उसके खून में 4.5 ग्राम एल्कोहल था।
दो हफ्ते पहले ही पैदा होने वाला यह बच्चा अब अस्पताल प्रशासन की देखरेख में है लेकिन मां जेल में है। मां पर एक अजन्मे बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप है।