{"_id":"ae22f412-d802-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"australian-woman-wakes-after-car-crash-with-a-strong-french-accent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट लगी सिर में और बदल गई उसकी जुबान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चोट लगी सिर में और बदल गई उसकी जुबान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने ये तो सुना होगा कि सिर पर चोट लगने से इंसान अपनी याद्दाश्त खो देता है लेकिन क्या कभी से सुना है कि सिर पर चोट लगने से किसी की जुबान ही बदल जाए।
विज्ञापन
चौंकिए नहीं, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया की एक महिला कार एक्सीडेंट के बाद धड़ल्ले से फ्रेंच लहजे में बात करने लगी।
इसके बाद लीने रोव भी एक ऐसी ही महिला हो गई हैं जो फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। कार एक्सीडेंट के बाद रोव को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जब उनकी नींद खुली तो उनके सुर बदल चुके थे।
विज्ञापन
वो ऑस्ट्रेलियाई लहजे में बोलने के बजाय फ्रेंच लहजे में बातें कर रही थीं। हालांकि ये बात आठ साल पुरानी है और आज भी रोव फ्रेंच एक्सेंट में ही बाते करती हैं।
विज्ञापन
रोव का कहना है कि ये स्थिति उनके लिए कभी-कभी बहुत परेशान करने वाली हो जाती है और उन्हें लोगों के सामने अपनी बात रखने में भी शर्म महसूस होती है।
रोव के डॉक्टर रॉबर्ट न्यूटन का कहना है कि उन्होंने ऐसा मामला पहली बार देखा है। दुनिया भर में ऐसे 62 मामले सामने आ चुके हैं जहां किसी चोट या दूसरी वजह से लोगों की जुबान ही बदल गई।