{"_id":"51251b54-e474-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"australian-marries-600-year-old-french","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 साल का हो गया, अब जाकर मिली बीवी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
600 साल का हो गया, अब जाकर मिली बीवी
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानों की इस दुनिया में लोग जानवरों से भी प्यार कर बैठते हैं। लेकिन अगर किसी को पुल से प्यार हो जाए और वो शादी भी कर ले तो क्या कहेंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की एक कलाकार फ्रांस के 600 साल पुराने पुल की बाइब्रेशन रिकार्ड करते करते पुल पर इस कदर फिदा हो गई कि उसने पुल से ही शादी कर ली।
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, जोडी रोज पेशे से एक पत्रकार हैं। वो दुनियाभर में घूम-घूमकर अपने सिंगिंग प्रोजक्ट सिंगिंग ब्रिज के लिए पुलों की वाइब्रेशन रिकॉर्ड करने का काम करती हैं। अपने इसी प्रोजक्ट के दौरान उन्हें फ्रांस के 'ले पोंट दू डिएबल' ब्रिज से प्यार हो गया।
विज्ञापन
रेलगाड़ी बनीं शादी घर
प्यार भी कोई ऐसा वैसा नहीं, देखते ही शादी करने का फैसला कर लिया। उनकी ये शादी किसी भी आम शादी जैसी ही थी। जिसमें कुछ मेहमान थे और रोज ने ब्रिज को एक अंगूठी पहनाई।
विज्ञापन
हालांकि ये शादी कानूनी वैध तो नहीं है लेकिन रोज इसे उतना ही मजबूत मानती है जितनी कोई आम शादी। रोज कहती हैं कि उन्हें इस ब्रिज में वो सबकुछ नजर आता है जो वो अपने सपनों के राजकुमार में देखना चाहती थीं।
उनकी नजर में ये ब्रिज सुदर है, टिकाऊ है, मजबूत है और दयालु है। इससे ज्यादा उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए।