फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Attractive Convict became popular whth Mug Shot Meme on internet

गुनहगार हसीना, एक जुर्म ने बनाए लाखों दीवाने

Wed, 10 Apr 2013 01:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 10 Apr 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
Attractive Convict became popular whth Mug Shot Meme on internet

कोई गुनाह करे और सेलेब्रिटी बन जाए तो बात कुछ हजम नहीं होती। 27 साल की मैगन सिमोन तीन साल पहले हुए एक गुनाह को अब भूलना नहीं चाहती। चाहें भी क्यो, आखिर उस एक गुनाह ने तीन साल बाद ही सही मैगन को इंटरनेट की सेलेब्रिटी बना दिया।

विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार तीन साल पहले ड्राइविंग नियम तोड़ने वाली वाली मैगम का फोटो आजकल इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है।

दरअसल जुलाई 2010 खराब ड्राइविंग के चलते मैगम को गिरफ्तार किया गया था। मैगम पर जुर्माना हुआ और उसे एक साल के लिए वाहन चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन


उस दौरान मैगम का फोटो (मगशॉट) भी खींचा गया ताकि रेश ड्राइविंग करने वालों की लिस्ट में उसे रखा जा सके।

लेकिन मैगन को अंदाज नहीं था कि इतने समय बाद वही फोटो मैगम को 'आर्कषक अपराधी' का खिताब दिला देगा। मैगम को एक पत्रकार ने फोन करके बताया कि उसका वही 'मगशॉट' इंटरनेट पर सनसनी बन गया है और यूजर उसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैगन ने बताया कि उसके फोटो को लोग 280 वर्जन में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फोटो पर धड़ाधड़ कमेंट आ रहे हैं और लोग इसे हाथों हाथ ले रहे हैं।

एक यूजर ने इस फोटो के साथ लिखा है - वांटेड इन...150 सिटी।
एक अन्य यूजर ने लिखा है - गिल्टी...ऑफ टेकिंग माई ब्रेथ अवे।
एक यूजर ने फोटो पर कमेंट किया है - मैं मेगन का फोन नंबर चाहता हूं।

मैगन ने बताया कि वो जेफरहिल्स में रहती है जहां दस हजार की आबादी है। पूर्व वेटरेस मैगन ने बताया कि वो फेमस तो नहीं है लेकिन शहर के लोग उसे जानते हैं। लेकिन उसकी फोटो इस तरह लोकप्रिय होगी, इसका उसे अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed