फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   atlas survival shelter will save people on doomsday

21 दिसंबर : महाप्रलय से बचाएगा ये लक्जरी बंकर !

Wed, 19 Dec 2012 09:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 19 Dec 2012 09:33 AM IST
विज्ञापन
atlas survival shelter will save people on doomsday

अगर आप सचमुच ही मान बैठे हैं कि 21 दिसंबर को दुनिया खत्म हो जाएगी तो आपको स्पेशल बंकर बनवाने का आर्डर दे देना चाहिए। जी हां, केलीफोर्निया में संभावित महाप्रलय से बचने के लिए एक कंपनी ने विस्फोटक प्रूफ बंकर बनाए हैं। महाप्रलय से सशंकित कई लोगों ने इन जीवन रक्षक बंकरों को बुक करा लिया है। इन बंकरों की धड़ाधड़ बुकिंग से 21 दिसंबर को लेकर लोगों में शंका और गहरी हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वास्तव में 21 दिसंबर को दुनिया खत्म होने जा रही है। अगर महाप्रलय आई तो क्या वाकई ये बंकर काम आएंगे। इन सब सवालों को छोड़िए, आइए जानते हैं कि आखिर कितने स्पेशल हैं ये बंकर।

विज्ञापन


केलीफोर्निया के मोंटेबेलो में रॉन हुबार्ड भूमिगत बोंब प्रूफ लक्जरी बंकर बना रहे हैं। पहले इस तरह के बंकर साल में एकाध बिका करते थे। लेकिन आजकल दिन में दर्जनों बंकर बुक कराए जा रहे हैं। मैटल के बने इन बंकरों पर विस्फोट का असर नही होगा। इन बंकरों का नाम 'एटलस सरवाइवर शेल्टर' रखा गया है।
विज्ञापन


रॉन के मुताबिक वो पहले फन और एंटरटेनमेन के लिए बंकर बनाया करते थे जिसे रईस लोग महज थ्रिल के लिए खरीदा करते थे। रोमांच और थ्रिल पसंद लोग धरती से 20 फीट नीचे इस बंकर में रहा करते थे। लेकिन आजकल ये बंकर जीवन रक्षक के तौर पर देखे जा रहे हैं। रॉन कह रहे हैं कि 21 दिसंबर को वो खुद इस बंकर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 स्क्वायर फीट (सिलेंड्रिकल) कैप्सूलनुमा इस बंकर की कीमत 46,000 डॉलर रखी गई है। ये बंकर 10 फीट चौड़े और 50 पीट लंबे हैं और इसमें एक साथ कई लोग रह सकते हैं। रॉन के मुताबिक आजकल काम ज्यादा है और इसी कारण बंकर की लक्जरी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फिर भी बंकर आम लोगों के हिसाब से काफी आरामदेह और लक्जरी हैं।


बंकर में है ये सुविधाएं
बंकर पूर्णत विस्फोट और सोलर रिएक्शन से प्रूफ हैं। इन पर विस्फोट या सोलर एनर्जी का असर नहीं पड़ेगा। कई लोग धरती से कई फीट नीचे दबे इन बंकरों में कई दिन बिता सकते हैं। यहां सोफा सेट, बैड, फ्लशिंग टायलेट, किचन के साथ साथ प्लाज्मा टीवी की भी सुविधा भी है। इसमें फायरप्लेस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed