फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Army veteran tattooing his dog and post on facebook

कोई नहीं मिला तो कुत्ते पर ही कर डाला अजब प्रयोग

Tue, 02 Apr 2013 10:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 02 Apr 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
Army veteran tattooing his dog and post on facebook
कहते हैं कि जब इंसान को किसी बात का नया नया शौक चढ़ता है तो वो आस पास की चीजों पर उसे अमल में लाने लगता है। कुछ इसी तरह एक सैनिक को टैटू का शौक क्या चढ़ा उसने अपने कुत्ते को ही टैटू से गोद डाला।
विज्ञापन


मामला नार्थ कैरोलीना का है। यहां आर्मी से रिटायर हो चुके एरनेस्टो को टैटू का शौक चढ़ा। एरनेटस्टो को दूसरे के शरीर पर टैटू बनाने का शौक चढ़ा और उसने बाकायदा टैटू पार्लर खोल लिया।
विज्ञापन


लेकिन जब कस्टमर कम आए तो एरनेस्टो ने अपना ये शौक अपने पालतू कुत्ते पर आजमाया। तो एरनेस्टो ने अपने पार्लर में अमेरिकन पिट बुल कुत्ते 'डचेज' के पेट पर टैटू बना दिया। अब ये तो बताना मुश्किल है कि डचेज को कितना दर्द हुआ होगा। लेकिन एरनेस्टो ने जब कुत्ते का टैटू वाला फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया तो इसकी भयंकर प्रतिक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एरनेस्टो का कहना है कि उसने टैटू तब बनाया जब कुत्ता सो रहा था। लेकिन कैरोलीना के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एरनेस्टो को नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में जानवरों के प्रति क्रूरता और उनकी जान के साथ खिलवाड़ के आरोपों का जवाब देने को कहा गया है।


नोटिस में कहा गया है कि इस बात की जानकारी सभी को है कि टैटू गोदने से शरीर में दर्द होता है और रक्त नलिकाएं तक जाम हो सकती है। इसका अंदाजा होने के बावूजद एरनेस्टो ने अपने निरीह और पालतू के साथ ये क्रूरता कैसे कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed