फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   animal-control officer, hid 850 snakes

नागराज? घर में छिपाए हुए थे 850 सांप

Sun, 22 Sep 2013 07:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Sep 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
animal-control officer, hid 850 snakes

आम तौर पर लोग सांप से डरते हैं और उसके सामने आते ही वहां से सरकने के उपाय ढूंढने लगते हैं। लेकिन पैसा कमाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद से गुजर जाते हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका के न्यूयार्क में एक एनिमल कंट्रोल ऑफिसर ने अपने ही घर में सैकड़ों सांप छिपा रखे थे, जिनमें से दो छह-छह फुट वाले बर्मीज पाइथन थे। वह सांप बेचने के लिए अपने घर से ही गैर-कानूनी कारोबार चला रहा था।
विज्ञापन


रिचर्ड परिनेलो के मकान के गैरेज से 850 सांप मिले हैं, जिनकी कीमत 5 लाख डॉलर बताई गई है। सफोल्क काउंटी एसपीसीए चीफ रॉय ग्रॉस ने कहा, "बर्मीज पाइथन यहां गैर-कानूनी है और इसकी एक वजह है। पिछले महीने दो सोते हुए लड़कों को अफ्रीकन रॉक पाइथन ने मार दिया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


परिनेलो ने 1988 से ब्रूकहैवन के लिए कई बार एनिमल कंट्रोल ऑफिसर के रूप में किया है। प्रशासन को सांपों के बारे में उस वक्त पता चला जब इस बात की जांच की जा रही थी कि वह अपने डिस्एबिलिटी लीव के दौरान काम तो नहीं कर रहा।


सप्ताह भर चली अंडरकवर जांच के दौरान जांचकर्ताओं ने परिनेलो को कैमरे पर यह कहते हुए पकड़ लिया कि उसके पास इनवेंटरी में 5 लाख डॉलर के सांप हैं। इसके अलावा उसके पास कछुए और कछुए के अंडे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed