फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   animal cleven then man tool user animal kingdom men

केवल हम और आप ही नहीं, ये भी चतुर हैं जनाब

Fri, 26 Oct 2012 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Oct 2012 12:31 PM IST
विज्ञापन
animal cleven then man tool user animal kingdom men
पहले वैज्ञानिकों को लगता था कि धरती पर मौजूद इनसान ही एकमात्र ऐसा जीव है जो औजारों का इस्तेमाल कर सकता है। बाद में पाया गया कि जमीन, हवा और समुद्र में विचरण करने वाले ऐसे कई जीव हैं, जो औजारों का उपयोग बेहद कुशलता से करते हैं। हर काम जो इंसान करते हैं, जानवर भी कर सकते हैं। यहां तक कि जानवर कई मायनों में इंसान से बेहतर साबित हुए हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ चतुर जीवों के बारे में।
विज्ञापन


चतुर चिंपाजी
चिंपाजी  का इनसानों से बेहद करीबी रिश्ता रहा है। चिंपाजी  की समझदारी का पता इसी बात से चलता है कि हजारों साल पहले ही इसने पत्थरों के औजारों का इस्तेमाल करना सीख लिया था। चिम्पांजियों की अक्लमंदी भला किससे छिपी है। वे इनसानों के सबसे करीबी रूप से जुड़े जानवर हैं। दोनों के जीनों में 98 फीसदी समानता है। चिंपाजी  हथियार बना सकते हैं, चेहरों को पहचान सकते हैं और मुश्किल समस्याओं का हल कर सकते हैं। चिंपांजियों के बारे में पता चला है कि वे जंगल में चीटियों की फौज का शिकार करने के लिए एक खास तरह की लकड़ी की पाइप का इस्तेमाल करते हैं। इससे वे चीटियों को एक ही झटके में मुंह में सुड़क लेते हैं।
विज्ञापन


इंजीनियर का जुगाड़
कौए को पक्षियों में सबसे अधिक बुद्धिमान माना जाता है। कैलीडोनियन प्रजाति के कौए के बारे में बताया जाता है कि वह पत्ती और घास तिनकों को तराशकर चाकू जैसा औजार बना लेता है। इसका उपयोग वह सुराखों में छिपे भोजन को खोजने में करता है। यही नहीं कौए की समझदारी की मिसाल आप कभी किसी सड़क के किनारे भी देख सकते हैं। बादाम जैसे सख्त खोल वाले नट्स को वह सड़क पर ले जाकर छोड़ देता है और गाड़ियों के आने का इंतजार करता है। टायर के नीचे आकर जब नट टूट जाता है तो वह उसे खा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडे़ क्रिएटिव हैं ये जनाब
सर्कस में घोड़े को कलाबाजियां दिखाते हुए आपने क्या नहीं देखा! घोड़े को कुछ सिखाया जाए तो वह सीख जाता है। घोडे़ कई तरह के करतब सीखने के अलावा वे सोच भी सकते हैं और अपनी इस सोच को कैनवास पर उतार भी सकते हैं। मतलब पेंटिंग भी बना सकते हैं। कम से कम अमेरिका का चोला नाम का यह घोड़ा मुंह में ब्रश लेकर अपने मन से पेंटिंग करता है। इसकी पेंटिंग के कद्रदानों की भी कमी नहीं है। उसकी पेंटिग वेनिस की आर्ट गैलरी और रोम के पलात्सो डी कांग्रेसी में दिखाई जा चुकी है।

चतुर मछली
डॉल्फिन को सबसे चतुर समुद्री जीव माना जाता है। वे सामाजिक भी होती हैं और आपस में सीटियों वाली भाषा में संवाद करती हैं। मां सालों तक अपने बच्चों के साथ रहती हैं और उन्हें जरूरी बातें सिखाती हैं। डॉल्फिन भी अपने चोंच में समुद्र में जाने वाले स्पांज को फंसाकर ले जाती है और इससे समुद्र की तली को कुरेदकर शिकार ढूंढ़ती है। इस तरह इनसानों की तरह मछली भी करती है टूल्स का इस्तेमाल, डॉल्फिन को देखकर यह बात कही जा सकती है।

पंखों वाला गुणी
तोते की लर्निंग स्किल काफी अच्छी होती है और बोलचाल तो वह बेहद जल्दी सीख लेता है। तोते के बारे में कहा जाता है कि वह आकारों की पहचान भी वे कर सकते हैं। तोते नकल करने में तो सबसे आगे होते हैं। अफ्रीका के भूरे तोते में तो अद्भुत ज्ञान होता है। ऐसा ही एक तोता है एलेक्स। इस तोते को न केवल रंगों का ज्ञान है, बल्कि यह 50 तरह के आकारों और छह तक गिनती को समझ लेता है। मरने से एक रात पहले उसके मालिक ने कहा, मैं तुम्हें प्यार करता हूं तो एलेक्स का जवाब मिला, ‘मैं भी।’


आराम पसंद ऑक्टोपस
टूल यूजर एनिमल किंगडम में अब एक ऑक्टोपस भी शामिल हो गया है। लोग नारियल खाने के बाद उसके खोल को फेंक देते हैं। लेकिन इस ऑक्टोपस को नारियल के इन बेकार खोल की तलाश रहती है। नारीयल के खोल की तलाश में समुद्र की सतह पर आता है और खोल मिल जाने पर ले जाकर रख लेता है। जब भी मन होता है तो आराम करने के लिए यह ऑक्टोपस इसी खोल का इस्तेमाल करता है। एक वीडियो में इसके बारे में बताया गया है। अध्ययनकर्ता इसे ऐसी पहली घटना मान रहे हैं, जिसमें पता चला है कि रीढ़विहीन जीव भी बाद में इस्तेमाल करने लिए टूल्स रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed