{"_id":"eebb617e-4fdd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anger-is-so-beneficial-for-long-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े काम की चीज है आपका गुस्सा ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बड़े काम की चीज है आपका गुस्सा
लंदन।
Updated Thu, 27 Dec 2012 09:58 AM IST
विज्ञापन
'शांत रहो शांत, गुस्सा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं'। ऐसे बयान रोज ही बुजुर्गो से मिल जाते हैं। लेकिन जिस तरह हर चीज के दो पहलू होते हैं, उसी तरह गुस्से का भी नुकसान होने के साथ साथ बड़ा फायदा है। वैज्ञानिक कहते हैं कि गुस्सा करना भी बहुत जरूरी है। इससे आपके जीने की उम्र पर सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
एक नए अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है। इसके अनुसार, गुस्सा करने वाले इंसान गुस्सा नहीं करने वाले इंसान की तुलना में करीब दो साल अधिक जीते हैं। जर्मनी के जेना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि गुस्सा करना और नकारात्मक भावनाओं को जाहिर करना लंबे समय तक अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, छह हजार से अधिक मरीजों का अध्ययन किया गया और पाया गया कि जिन्होंने अपनी चिंताओं को अपने तक सीमित रखा था, वे बढ़ते पल्स रेट से पीड़ित थे। यह समय के साथ हाई ब्लड प्रेशर में बदल जाता है और कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं ने ‘रिप्रेसर्स’ नाम के एक ऐसे समूह की पहचान की, जो खास तौर से खतरे में थे।
विज्ञापन
शोधकर्ता मार्कस मुंड ने कहा कि ये लोग खतरा मोल लेने से बचते हैं और हमेशा खुद पर और आसपास के वातावरण पर उच्च स्तर का नियंत्रण रखने की कोशिश करते हैं। इस अध्ययन को हेल्थ साइकोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।