{"_id":"ab8bdd00-be0c-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"an-old-lady-can-only-relieve-painful-condition-by-dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी को भरे बाजार नाचने को मजबूर कर देता है ये दर्द","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दादी को भरे बाजार नाचने को मजबूर कर देता है ये दर्द
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 16 May 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की खतरनाक से खतरनाक बीमारी के लिए दवा मौजूद है लेकिन दादी मां की इस बीमारी के लिए न तो कोई दवा है और न ही कोई दुआ काम आ रही है। इसका इलाज है तो सिर्फ एक, बेहिसाब नाचना।
विज्ञापन
इलाज सुनकर आप हंस जरूर सकते हैं लेकिन यह सच है कि 62 साल की जीन स्टोन पैर दर्द की ऐसी समस्या से पीड़ित हैं जो सिर्फ नाचने पर ही थमती है।
पैर में उठने वाले इस जबरदस्त दर्द को कम करने के लिए जीन नाचना शुरू कर देती हैं या फरि बिना थमे कूदती रहती हैं। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि दर्द में आराम न हो जाए।
विज्ञापन
कई बार तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि भरे बाजार भी उन्हें नाचना पड़ जाता है। इन हालातों से जीन इतनी परेशान हो चुकी हैं कि अब उन्होंने घर के बाहर निकलना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मिरर न्यूज ने जीन के हवाले से लिखा है कि एक बार उन्हें पब्लिक बस में ही अटैक पड़ गया था। शर्मिंदगी की वजह से वह पानी-पानी हो रही थी लकिन कोई दूसरा रास्ता नहीं था। बिना कुछ सोचे जीन ने बस में ही डांस करना शुरू कर दिया।
लोगों को लगा कि वह पागल हैं लेकिन असल में यह उनकी मजबूरी थी। एक समय में उन्होंने आत्महत्या करने की भी ठान ली थी। इतना ही नहीं कूदने के लिए घर से निकल भी गई थीं पोते-पोतियों के ख्याल ने उन्हें रोक लिया।
पहली बारी ये दर्द उन्हें 18 साल की उम्र में हुआ। इसके बारे में जब उसने अपनी मां को बताया तो उन्हें ज्यादा अचरज नहीं हुआ और उन्होंने बताया कि यह आनुवांशिक है। 20 साल की उम्र में बेटे के जन्म के बाद ये समस्या उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई और आज वो इस अजीब दर्द के साथ ही जीने को मजबूर हैं।