{"_id":"744fb3e0c42e09308b1ef7a7b907dd31","slug":"an-egg-giant-floating-wooden-pod-is-artist-s-studio-and-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे में ही घर और दफ्तर बना लिया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अंडे में ही घर और दफ्तर बना लिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 06:37 PM IST
विज्ञापन
इस अंडे को देखकर आपको किसी लो-बजट हॉलीवुड सांइस फिक्शन मूवी का ख्याल आएगा लेकिन जब आपको इसके बनाने में आए खर्च के बारे में पता चलेगा, आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। हैम्पशायर के बियूलियू नदी में बने इसे तैरते अंडे को बनाने में लगभग 40 हजार पाउंड (43 लाख 56 हजार रुपये) लगेंगे।
विज्ञापन
58 वर्षीय स्टीफन टर्
नर, जो पेशे से कलाकार है, उनका यह घर और दफ्तर जो अंडे के रूप में है, अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा। 40 फीट का यह अंडा एक नाव के नाम से रजिस्टर किया गया है। यह लहरों के साथ ही उपर नीचे हिलेगा। स्टीफन को उम्मीद है कि वह मौसम में हो रहे बदलावों को महसूस कर पाएंगे।
विज्ञापन
टर्नर इस अंडेनुमा ऑफिस में 12 महीने रहेंगे और जलवायु में हो रहे बदलावों को अनुभव करेंगे। इस पर डॉक्यूमेंट्री चैनल 4 पर दिखाई गई। टर्नर ने इस डॉक्यूमेंट्री में कहा कि मेरी यह कला प्रकृति और प्राकृतिक प्रक्रिया और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को दिखाती है।
विज्ञापन
इसको बनाने में लकड़ी का प्रयोग किया गया है, जो पूरी तरीके से वाटर प्रूफ होगा।