फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   amazing weddings

कभी देखी हैं ऐसी बर्फीली और तूफानी शादियां!

Wed, 08 Jan 2014 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
amazing weddings
आज आपकी शादी है और अचानक तेज बारिश शुरू हो जाए! या फिर भयंकर तूफान आ जाए! या फिर बर्फबारी होने लगे! शायद ही इस दुनिया में कोई ऐसा जोड़ा हो, जो ऐसी किसी बात की कल्पना भी करना चाहेगा।
विज्ञापन


मगर कुछ लोगों के साथ हकीकत में ऐसा हुआ और उन्होंने इस मुश्किल को भी खुशनुमा बना लिया।

खास है से पेशकश

amazing weddings
खास बात यह है कि तेज तूफान, बर्फबारी और काले बादलों से जो तस्‍वीरें खराब होने की आशंका थी, उन्हीं तस्‍वीरों को इस माहौल ने एक अलग और अद्भुत बैकग्राउंड दे दिया। नतीजे में सामने आईं अपनी तरह की अनोखी शादियों की बेहतरीन तस्‍वीरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी परेशानी मोबब्बत को कम नहीं कर सकती

amazing weddings
इन तस्‍वीरों से इन शादीशुदा जोड़ों ने भी यह साबित किया है वह एक साथ बेहद खुश हैं और किसी भी तरह का तूफान, बारिश या बादल उनकी मोहब्बत को कम नहीं कर सकते।

बल्कि तस्‍वीरें तो इस बात की गवाही देती लगती हैं कि इन जोड़ों की मोहब्बत इतनी मजबूत है कि वह पतझड़ में फूल खिला सकती है और रेगिस्तान में नदी बना सकती है।

तभी तो ओरेगन के फोटोग्राफर एस्टोरिया द्वारा ली गई एक तस्‍वीर में जस्टिन ग्रेफ्टन अपनी दुल्हन के प्यार में इस तरह गुम हैं कि बारिश भी बेपरवाह होकर बरसती जा रही है और खुद वे भी बेपरवाह ही हैं। बारिश की बूंदों ने इस तसवीर को खराब करने की बजाय इस माहौल की रूमानियत में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

काबिले-गौर हैं ये तस्वीरें

amazing weddings
इस तस्‍वीर को देखकर बस यही कहने को दिल करता है कि ′जब दो लोगों के बीच सब सही होता है, तब हर तरफ जादू होने लगता है।′ फिर भयंकर तूफान के बीच खींची गई शादी की एक अन्य तस्‍वीर को भी तूफान ने एक लाजवाब बैकग्राउंड दिया है।

लगता है, मानो हो रही हो तारों की बारिश

amazing weddings
इसमें रात के समय हो रही बर्फबारी बिलकुल ऐसा दृश्य बना रही है जैसे तारों की बारिश हो रही है। इन सभी तस्‍वीरों की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां एक भी चीज कल्पना नहीं है। सब कुछ हकीकत है और आपके सामने है। सही भी है, जब मोहब्बत साथ हो तो मुसीबत भी रूमानी हो जाती है।

अगर आपकी शादी की पूरी प्लानिंग खुद मदर नेचर करे तो! तो शायद आपकी शादी भी इतनी ही अलग और दिलचस्प बन पड़ेगी जितनी इन लोगों की। न थीम डेकोरेशन का सिरदर्द और न एक्स्ट्रा खर्च। फिर भी आपको मिलेगी एक ऐसी शादी जो न सिर्फ यादगार होगी बल्कि रोमांचक होने के साथ ही प्यार की मिसाल भी बनेगी।

प्रकृति से बढ़कर कुछ नहीं

amazing weddings
तस्‍वीर देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह नवविवाहित जोड़ा तूफान से घिरा है। मगर तेज तूफान को भी इन्होंने अपनी मोहब्बत से हसीन बना दिया है।

जब जीवनसाथी का हाथ हाथों में हो तो बारिश की क्या बिसात कि वो एक खुशनुमा माहौल में बाधा डाल सके। लोग बेशक खराब मौसम देखकर शादी का दिन टाल दें या मूड खराब कर लें, इन्हें तो हर हाल में एक-दूसरे का साथ देना था।

बारिश और तेज तूफान के बीच भी परवान चढ़ती मोहब्बत की मिसाल देने के लिए यह तस्‍वीर अच्छा विकल्प होगी। जिसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो अपने हिस्सा लिया हिस्सा लिया। अंधेरी रात में झरती बर्फ ने इस जोड़े को जैसे सितारों की बारिश सा माहौल दे दिया और फिर सबकुछ जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed