फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   alhocal is risky for dreaming in sleeping

खबरदार, आपके सुहाने सपने खतरे में हैं

Thu, 24 Jan 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 24 Jan 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
alhocal is risky for dreaming in sleeping
नींद बड़ी चीज है। हर आदमी सकून की नींद में सुंदर और सुहाने सपने देखता है और जागकर उन्हें पूरा करने की कोशिश। लेकिन तब क्या होगा जब चाह कर भी आपको सपने नहीं आएंगे। आपकी नींद इतनी उचाट हो जाएगी कि सपने गायब हो जाएंगे। जी हां मदिरा यानी शराब आपके सपनों के लिए सबसे बड़ा खलनायक है।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा कहा जाता है कि शराब पीने से अच्छी नींद आती है लेकिन अगर बात सपनों की हो रही हो तो शराब बुरी चीज है। एक शोध में शराब की यह बुरी बात सामने आई है। शोध के मुताबिक शराब के आदी होने के कारण लोगों को सपने दिखने बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन


कई अस्पतालों में भी मरीजों को सुलाने के लिए थोड़ी शराब दी जाती है लेकिन इस नींद के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। यहां के एक स्लीप सेंटर ने हाल ही में नींद पर शराब के प्रभाव का अध्ययन किया। इस दौरान पता चला कि शुरुआत में शराब पीने से नींद आती है इसीलिए अनिद्रा के मरीज धड़ल्ले से इसका सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. अब्राहम का कहना है कि लोगों को नियमित रूप से शराब पीने से बचना चाहिए वरना इससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोग नींद के लिए शराब पर निर्भर हो जाते हैं और शराब पीने के बाद नींद भी उचाट हो जाती है। धीरे-धीरे हल्की नींद आने लगती है और इस वजह से सपने पहले कम आते हैं और बाद में सपने दिखते ही नहीं।


शराब का एक और दुष्प्रभाव यह है कि इसके कारण लोगों को खर्राटे आने लगते हैं और खर्राटे अगर पहले से ही आते हैं तो नींद में सांस रुकने की समस्या शुरू हो जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि नींद के लिए शराब पीने के बजाय नाइट कैप पहनना ज्यादा अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed