{"_id":"ce8d1eec-5497-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"alccohal-drunkan-man-cant-drive-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर 'ड्रिंक एंड ड्राइविंग' का मेल होगा खत्म","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सड़क पर 'ड्रिंक एंड ड्राइविंग' का मेल होगा खत्म
वाशिंगटन।
Updated Wed, 02 Jan 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में गाड़ी चलाने को खतरनाक कहा जाता है। लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते और जमकर पीने के बाद गाड़ी चलाते हैं। ड्रिंक एंड ड्राइविंग के इस मेल का परिणाम एक्सीडेंट में तब्दील हो जाता है। अब सड़क पर ड्रिंक एंड ड्राइविंग साथ साथ नहीं हो पाएंगे। इसके लिए ना तो पुलिसकर्मियों को सड़क पर खड़े रहकर चालक के नशे में होने की जांच करनी पड़ेगी और ना चालान काटने का कोई झंझट होगा।
विज्ञापन
दरअसल अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक नए तरह का सेंसर तैयार किया है जो सांसों और छूने से पता लगाएगा कि चालक ने शराब पी है या नहीं। अगर चालक ने निर्धारित मात्रा से ज्यादा शराब पी रखी होगी तो कार में मौजूद ये सेंसस कार को चालू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
शोधकर्ता बुड ज्योक ने बताया कि अगर चालक ने .08 की कानूनी लिमिट से ज्यादा शराब पी रखी होगी, तो यह सेंसर उसे पकड़ लेंगे। इतना ही नहीं उसके बाद यह कार या अन्य व्हीकल नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी वाहन स्टार्ट बटन से चलता है और जब शराबी चालक जैसे ही स्टार्ट बटन में उंगली रखेगा तो बटन में लगी इनफारेड लाइट उस व्यक्ति ने कितनी शराब पी है इसके बारे में सेंसस को सूचना देगा।
विज्ञापन
वहीं सांसों वाला सेंसर गाड़ी के स्टेयरिंग पर लगा होगा, जो चालक के गाड़ी पर बैठते ही उस व्यक्ति ने कितनी शराब पी है इसके बारे में जानकारी देगा। ये सेंसर सीधा गाड़ी के इंजन से जुड़े होंगे जो चालक के ज्यादा नशे में होने के चलते कार को चालू नहीं होने देंगे।