{"_id":"63e60ca6-864d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"air-tight-gloves-which-help-user-to-write-on-computer-without-typing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में लिखो प्रेम पत्र, कंप्यूटर करेगा टाइप","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हवा में लिखो प्रेम पत्र, कंप्यूटर करेगा टाइप
वाशिंगटन।
Updated Wed, 06 Mar 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में हजारों रंग के नजारे बन गए....ये गाना भले ही फिल्मी हीरों ने हीरोइन को इंप्रेस करने के लिए गाया हो। लेकिन अब नजारों यानी हवा में पत्र लिखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हवा में हाथ घुमाते ही आप कंप्यूटर पर लैटर या ईमेल कर पाएंगे।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने एक नए आविष्कार के तहत ‘एयर राइटिंग’ दस्ताना सिस्टम का ईजाद किया है जोकि इसके उपयोगकर्ताओं को हवा में अपने हाथ से टेक्स्ट और ईमेल लिखने में मदद करेंगे। जब दस्ताना पहना व्यक्ति अपने हाथ से हवा में कोई अक्षर रेखांकित करेगा यह सिस्टम उस अक्षर की पहचान कर सकेगा।
विज्ञापन
गिजमग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये अक्षर डिजिटल टेक्स्ट में बदल जाएंगे, जिसके बाद इन्हें ईमेल, टेक्स्ट संदेशों या किसी अन्य तरह के मोबाइल एप्लीकेशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन दस्तानों का विकास जर्मनी की कार्लजुए प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया है। इन दस्तानों में ऐक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप लगाए गए हैं जोकि हाथ के मूवमेंट का पता लगाते हैं।
विज्ञापन