फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   after boy collects eggs it turned to snake

लड़के ने अंडे बटोरे, पल में सपोले बन गए...

Sat, 13 Jul 2013 04:42 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
after boy collects eggs it turned to snake

उस छोटे से बच्चे को तो यही लगा था कि ये अंडे भी घर आने वाले आम अंडों की ही तरह हैं लेकिन उसे क्या पता था कि इसमें जहरीले सपोले पल रहे हैं।

विज्ञापन


इंफार्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का ये तीन साल का बच्चा किसमत वाला था जो इन जहरीले सांपों के दंश से बाल-बाल बच गया वरना तो उसने इन्हें घर में सजा रखा था।
विज्ञापन


नई नवेली के बिस्तर पर सांप


एक सरीसृप विशेषज्ञ ने बताया कि अगर एक सपोले ने भी बच्चे को काट लिया होता तो उसकी मौत हो सकती थी। काइल नाम के इस बच्चे को अपने खेलने के मैदान में नौ अंडे मिले । न तो उसकी उम्र थी और न ही इतनी समझ कि ये अंडे हैं किसके। सो उसने सारे अंडे उठाकर एक फूड कन्टेनर में रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई न देख्ा पाए इस डर से उसने अंडों को अपने कमरे में छिपा दिया। हालांकि बाद में जब काइल की मां डोना सिम ने कमरे की सफाई की तो उन्हें ये बॉक्स मिल गया। नौ में से सात अंडों में से सपोले बाहर आ चुके थे। हालांकि बॉक्स बंद था, इसलिए वो बाहर नहीं आ पाए थे लेकिन डोना के लिए ये किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

बाद में उन्होंने सरीसृप विशेषज्ञों को बुलाकर ये सांप सौंप दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि अगर ये सांप काइल की किसी चोट पर छू भी जाते तो इससे उसकी मौत हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed