{"_id":"683a25ee-e953-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"after-2-year-online-relationship-man-discovers-girlfriend-is-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद पता चला, गर्लफ्रेंड नहीं कुछ और थी वो...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दो साल बाद पता चला, गर्लफ्रेंड नहीं कुछ और थी वो...
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन लाइन डेटिंग में धोखे तो हो ही जाते हैं लेकिन क्या कभी ऐसा होता है कि जिसे आप लड़की समझ कर डेट कर रहे हों वो लड़की न होकर लड़का निकले।
विज्ञापन
ई चाइना सिटीज डॉट कॉम के मुताबिक, चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स की हैरानी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब उसे ये पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है।
विज्ञापन
चांगयू में काम करने वाले जियाओ वांग दो साल से एक लड़की के साथ डेटिंग पर थे। चीजें तब तक अच्छी ही थीं जब तक कि ये नहीं पता चला कि वो लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है।
विज्ञापन
दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले ऑनलाइन हुई थी। तब उसने अपना नाम शी बिंगबिंग बताया था और कहा था कि वो एक लड़की है और अपने लिए लड़के की तलाश कर रही है।
उस छोटी सी बातचीत के बाद दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का मन बना लिया। इस बीच बिंगबिंग भी चांगयू आ गई और उसके बाद वो हर रोज गिफ्ट और पैसे की मांग करने लगी।
कमाल की बात ये थी कि इस दौरान वो कभी भी मिले नहीं। बिंगबिंग हर बार उसे किसी पेड़ के नीचे या फिर किसी ऑफिस के पास सामान रखकर चले जाने को कह देती। वांग समझ नहीं पाता था लेकिन वो लड़की पर बेइंतहा विश्वास करता था।
इस बीच वांग के साथ ही उसके घर वालों ने भी बिंगबिंग से मिलने की बहुत कोशिश की लेकिन वो हर बार बहाने कर देती।
इसी बीच वांग के चचेरे भाई को लड़की पर शक हो गया और उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही बिंगबिंग से दोस्ती की। चैटिंग के दौरान वांग के चचेरे भाई ने बिंगबिंग से वो एक फैक्ट्री लगाना चाहता है। इस बात ने बिंगबिंग को लालच में डाल दिया और उसने साथ डिनर करने का प्रस्ताव रखा।
डिनर पर वांग के भाई ने देखा कि बिंगबिंग कोई लड़की नहीं बल्कि एक नौजवान है। चचेरे भाई ने जब वांग को ये सब बताया तो उसे यकीन नहीं हुआ लेकिन दूसरी मीटिंग पर जब उसने अपनी आंखों से बिंगबिंग को देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
बिंगबिंग लड़की नहीं बल्कि एक लड़का था जिसने सिर्फ पैसे के लिए वांग को लड़की बनकर बेवकूफ बनाया था।