फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   accused of robbing bank, found waiting in bank's bench

अनोखी वजह, जब चोर ने किया पुलिस का इंतजार

Sat, 13 Jul 2013 08:00 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
accused of robbing bank, found waiting in bank's bench

अलबामा शहर के बैंक में डकैती की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। आनन-फानन में पुलिस रवाना हो गई लेकिन न तो उसे चोर के पीछे भागना पड़ा और न ही कोई मशक्कत करनी पड़ी। बल्कि चोर तो खुद पुलिस के इंतजार में पलकें बिछाए बैठा था।

विज्ञापन


दरअसल, ये शख्स चाहता ही यही था कि उसे कैद करके जेल में डाल दिया जाए और इसीलिए उसने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक में डाका डाला था।

हुआ कुछ यूं कि इस शख्स के पैर में कई फ्रैक्चर हो गए थे जिसकी वजह से उसे हर समय ये डर सताता रहता था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए। उसे अकेलेपन का भी डर था इसलिए उसने जेल जाने की ही योजना बना डाली।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने जानबूझकर बैंक में डकैती की ताकि वो जेल जा सके। जहां उसे मुफ्त का रहना, खाना-पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, पुलिस ने 49 साल के रिकी लारेंस गार्डनर पर चोरी-डकैती का आरोप लगाया है। हालांकि डकैती का वाकया काफी मजेदार है। रिकी सोमवार की सुबह बैंक में दाखिल हुआ और उसने कहा कि उसके पास हथियार है। सभी अपने पैसे एक जगह रख दें। लोगों ने डर के चलते नकदी निकाली और उसे सौंप दी।

लेकिन बैंक लूटने के बाद भी वो पुलिस के इंतजार में एक बेंच पर बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed