फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   A slab of stone looking worth a million 35 million

एक पत्थर का टुकड़ा, कीमत लग रही है एक करोड़ 35 लाख

Wed, 03 Oct 2012 03:43 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2012 03:43 PM IST
विज्ञापन
A slab of stone looking worth a million 35 million
मंगल ग्रह पर जीवन होने की उम्मीद लिए इंसान अभी वहां कदम रखने की योजनाएं बना रहा है। लेकिन वहां से आया चट्टान का एक टुकड़ा यहां नीलाम होने को तैयार है। उल्कापात की एक घटना में मंगल से आए इस पत्थर की नीलामी एक लाख 60 हजार पौंड (करीब एक करोड़ 35 लाख 35 हजार रुपये) में होनी है। यह नीलामी 14 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


नीलाम होने वाला पत्थर करीब 3.5 इंच चौड़ा है और इसका वजन 326 ग्राम है। जानकारों के अनुसार यह पत्थर लाल ग्रह के धरातल पर निर्मित हुआ और वहां लाखों वर्ष पहले किसी क्षुद्र ग्रह के टकराने से टूट कर अंतरिक्ष में आ गया। अंतरिक्ष से वह एक उल्कापात का हिस्सा बनते हुए पिछले साल पृथ्वी पर पहुंच गया। करीब डेढ़ किलो वजन का यह पत्थर पिछले साल मोरक्को के मरुस्थल में गिरा था। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इसका नाम मोरक्को के उस गांव तिसिंत के नाम पर रखा गया है, जहां यह गिरा था।
विज्ञापन


उत्कापिंडों का संग्रह करने वाली एक अमेरिकी कंपनी हेरिटेज ऑक्शंस ने इसे हासिल किया था और इस साल की शुरुआत में पत्थर का बड़ा हिस्सा (जो करीब एक किलो सौ ग्राम का था) लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को बेच दिया था। इस पत्थर का एक छोटा टुकड़ा कंपनी ने अपने पास रख लिया था, जिसे वह अब नीलाम कर रही है। यह पत्थर ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से बना है और बाहर से काला पड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में है क्रेज
हेरिटेज ऑक्शंस के जिम वॉकर का कहना है कि मंगल ग्रह में लोगों की काफी दिलचस्पी है और वे वहां की कोई निशानी अपने पास रखने को बेहद उत्सुक हैं। यही बात पत्थर को कीमती बनाती है। उन्होंने बताया कि जब कंपनी को पता चला कि सहारा मरुस्थल में अक्सर उल्कापिंड गिरते हैं तो उसने ग्रामीणों से कहा था कि पत्थर का ऐसा कोई भी टुकड़ा जो अलग लगे, उसे संभाल कर रख लें। वॉकर के अनुसार, ‘नीलाम होने वाला यह टुकड़ा उसी करीब डेढ़ किलो के पत्थर का हिस्सा है जो पृथ्वी पर उल्कापिंडों के साथ आ गिरा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed