{"_id":"8cabd16888bcfdf9283111876afc2fa8","slug":"a-real-life-ugly-duckling","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसकी मां ही कर सकती है इसे प्यार करने की हिम्मत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इसकी मां ही कर सकती है इसे प्यार करने की हिम्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो बच्चा चाहे जो भी हो उस पर प्यार ही आता है लेकिन ये एक ऐसा बच्चा है जिसे प्यार करने की हिम्मत केवल उसकी मां ही कर सकती है।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, प्रकृति में जो कुछ भी बनाया गया है वो काफी सूझबूझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अब साही के इस बच्चे को ही ले लीजिए। जो देखने काफी बदसूरत है। इसकी शक्ल कुछ-कुछ दुनिया के सबसे बदसूरत जीव ब्लॉबफिश से मिलती है।
लेकिन इसकी बदसूरती के पीछे एक खास वजह है। दरअसल साही के कांटे काफी तकलीफ देने वाले, नुकीले और कठोर होते हैं और अभी जबकि ये बच्चा पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर है तो इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की जिम्मेदारी भी मां की है।
विज्ञापन
ऐसे में अगर इसके शरीर पर कांटे उग जाते तो मां को इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी तकलीफ होती। इसलिए प्रकृति की व्यवस्था के अनुसार इस बच्चे के दो महीने का हो जाने के बाद ही इस पर कांटे आना शुरू होते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में जन्मा ये बच्चा नर है या मादा, ये तो अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन चिड़ियाघर में इस नन्हे मेहमान के आने से हर कोई बहुत खुश है।
देखें दुनिया के सबसे बदसूरत जानवर