{"_id":"1c7d93a40d1924ef16ac709690369835","slug":"a-rare-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक होटल ऐसा, जहां शौचालय में कटती है सब्जियां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक होटल ऐसा, जहां शौचालय में कटती है सब्जियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Dec 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर किसी रेस्टोरेंट या फिर होटल में खाना खाने से पहले हम सभी वहां की साफ-सफाई और व्यंजन बनाने के तरीके के बारे में सारी मालूमात कर लेते हैं, ताकि बाद में लेने के देने न पड़ें। लेकिन सऊदी अरब के एक होटल के बारे में सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
विज्ञापन
चिड़िया चूं-चूं करती है...देखें चिड़ियों की 11 सबसे बेहतरीन तस्वीरें
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, यहां के एक होटल में मेहमानों को परोसा जाने वाला खाना टॉयलेट में तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
अरे भाई! गलत जगह से पंगा ले लिया
अगर आप सोच रहे हैं कि ये सबकुछ झूठ है तो आपको बता दें कि सुबूत के तौर पर इसका वीडियो, शेयरिंग साइट यूट्यूब पर मौजूद है।
टेंशन की वजह से काट डाला अपना लिंग!
होटल में बनने वाले मीट, चिकन और मछली को टॉयलेट पॉट में काटा जाता है। जबकि सब्जियों को एक बेहद गंदे कमरे में यूं ही बिखेरकर रखा जाता है।
इतना ही नहीं पका हुआ खाना भी टॉयलेट पॉट के ही करीब रखा जाता है। इन सारे कारनामों का पता उस समय चला जब एक शख्स खाना लेने वहां पहुंचा और होटल के अंदर चला गया। जहां के कर्मचारियों ने टॉयलेट को ही किचन बना रखा है। उसी शख्स ने इस वीडियो को तैयार किया और उसे यू-ट्यूब पर पोस्ट कर दिया।
क्रिस्टीनाः उम्र 23 बरस, वजन 300 किलो से ज्यादा
इस शख्स ने जब उन लोगों से उनके वीजा के बारे में पूछा तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी के पास वीजा नहीं है।