{"_id":"aaacaa2fbf2c9f1a16bc996472e60a58","slug":"a-nose-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट गई नाक, तो इन महाशय ने माथे पर उगा ली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कट गई नाक, तो इन महाशय ने माथे पर उगा ली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो आपने सुना होगा कि दुनिया में किन्हीं भी दो लोगों की शक्ल एक सी नहीं होती, जुड़वां हों तो भी कुछ न कुछ अंतर तो होता है ही।
विज्ञापन
लेकिन इस शख्स जैसी सूरत तो आपने आज तक किसी की नहीं देखी होगी। क्योंकि इसकी नाक, नाक की जगह न होकर माथे पर है।
सुनकर ही कितना अजीबोगरीब लगता है लेकिन ये सच है। दरअसल ये एक कृत्रिम अंग है। चीन के फुझियान प्रांत में डॉक्टरों ने इस शख्स के माथे पर नाक उगाकर सबको हैरत में डाल दिया है।
दरअसल 22 वर्षीय जाओलिन का साल 2012 में एक्स्ीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उसकी नाक में सबसे अधिक चोट आई और उसकी नाक टूट गई।
जिसके बाद संक्रमण बढ़ता ही चला गया और नौबत नाक काटने तक आ पड़ी। इसके बाद डॉक्टरों ने स्टेम सेल तकनीक से जाओलिन के माथे पर नाक उगाने की सोची।
जिसके लिए डॉक्टरों ने त्वचा के कुछ ऊतकों को जाओलिन के माथे पर प्लांट कर दिया। डॉक्टरों ने इसके लिए त्वचा को नाक के आकार में काट लिया और बीच में कार्टिलेल लगाकार इसे आकार दे दिया।
विज्ञापन
ये हड्डी भी उसके ही शरीर से निकाली गई थी। नाक अब पूरी तरह तैयार है और डॉक्टर इसे इसकी सही जगह ट्रांसप्लांट करने की योजना बना रहे हैं। जिसे सर्जरी करके ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
विज्ञापन