{"_id":"0de4c455d69030ed4c52ab5903f6c7d6","slug":"a-man-in-palestine-allegedly-tortured-a-mouse-who-ate-his-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे को ऐसी दर्दनाक सजा, पोल से बांध दिए हाथ-पैर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चूहे को ऐसी दर्दनाक सजा, पोल से बांध दिए हाथ-पैर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर पढ़ने से पहले एक सवाल का जवाब दीजिए कि अगर कोई चूहा आपका कोई सामान कुतर देता है तो आप उसे सजा देते हैं?
विज्ञापन
आप सोचेंगे कि ये कैसी बात हुई लेकिन गाजा के इस शख्स की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, गाजा में एक शख्स ने तानाशाही के मामले में हिटलर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस शख्स पर जानवरों पर अत्याचार का आरोप लगाया गया है। स्थानीय साइट्स में चल रही खबरों के मुताबिक इस शख्स ने चूहे को पकड़कर उसके हाथ और पैर पोल से बांध दिए।
विज्ञापन
चूहे की गलती बस इतनी थी कि उसने अपनी आदत के अनुसार इस शख्स के 170 डॉलर कुतर दिए थे। ये जानकर इस शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने चूहे को पोल से बांध दिया और उसे सताने लगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने चूहे की तस्वीर खींची और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिस पर लोगों ने काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
हालांकि इस तरह के अत्याचार की ये पहली खबर नहीं है। इससे पहले जुलाई में एक शख्स ने एक चूहे की आंख में ग्रिल चला दिया था। इसके अलावा नवंबर 2011 में एक महिला के ऊपर भी चूहे पर अत्याचार करने का आरोप लगा था।