फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   a girl child and young girl attempted rape

एक फूफा एक मामा, दोनों ने किया ये कैसा कारनामा

Wed, 24 Apr 2013 01:58 PM IST
हल्द्वानी/हल्दूचौड़/ब्यूरो
हल्द्वानी/हल्दूचौड़/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
a girl child and young girl attempted rape

बेटियों पर दरिंदों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आठ वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


बच्ची की हालत नाजुक है। आरोपी और कोई नहीं रिश्तेदार ही हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

हल्द्वानी में सुबह रिश्ते के फूफा सगीर (65) ने खराब डिश चेक करने के लिए किशोरी को बुलाया। किशोरी आई तो सगीर ने दरवाजा बंद कर उससे दुराचार का प्रयास किया। किशोरी खुद को बचाकर बाहर निकली।
विज्ञापन


फूफा की करतूत का पता चलने पर दो युवकों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान वहां पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और जमकर हंगामा किया, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, यूपी के एक मजदूर की आठ साल की बेटी को सोमवार रात रिश्ते का मामा मदन लाल निवासी पीलीभीत बहला फुसलाकर नजदीक के जंगल में ले गया और उसकी अस्मत लूटने की कोशिश की।

बच्ची किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और मां-पिता को पूरी बात बताई। बच्ची का पिता शिकायत लेकर लालकुआं कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रात में मामला दर्ज नहीं किया।

मंगलवार सुबह लोगों के हंगामा करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed