फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   92 year old man marries 22 year old woman in a special marriage

अल्लाह ने बनाई जोड़ीः दूल्हा 92 का, दुल्हन 22 की

Sat, 06 Jul 2013 03:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
92 year old man marries 22 year old woman in a special marriage

कहते हैं कि जोड़ियां आसमानों में बनती हैं। लेकिन यह जोड़ी कहीं भी बनी हो, हर मायने में खास है। खास इसलिए क्योंकि दूल्हा-दुल्हन के बीच उम्र का फासला दो पीड़ियों से भी ज्यादा है।

विज्ञापन


इराक के 92 वर्षीय एक किसान ने अपने से 70 बरस छोटी दुल्हन से ब्याह रचाया। खास बात यह है कि उनके दो किशोर पोतों का निकाह भी उनके साथ हुआ।

मीडिया खबरों के मुताबिक मुसली मोहम्मद अल-मुजामाय ने गुरुवार को बगदाद के उत्तरी छोर स्थित अपने गांव में 22 साल की मुना मुख्लिफ अल-जुबूरी से निकाह किया है।
विज्ञापन


तीन साल पहले मुजामाय ने 58 साल की अपनी पहली बीवी को खो दिया था। पहले निकाह से उनके 16 बच्चे हुए।

मुजामाय ने 16 और 17 साल के अपने पोतों के साथ निकाह इसलिए किया, क्योंकि उनका कहना है कि ऐसा करते वक्त उन्हें अपनी उम्र भी 20 साल मालूम दी।

यह बेहद खास निकाह करीब 4 घंटे चला। इस दौरान फायर किए गए, गाने बजे और लोगों ने खूब नाच-गाकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed