{"_id":"a6b9afa424b79037a402142d72dcdc9b","slug":"90-year-old-saudi-man-remarries-to-fullfill-wife-s-wish","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने 90 साल के पिता के लिए ढूंढी दुल्हन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बेटियों ने 90 साल के पिता के लिए ढूंढी दुल्हन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में नब्बे साल के एक शख्स ने अपनी मृत पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अपने से लगभग 40 साल छोटी महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उसकी बेटियों ने तीन महीनों की मेहनत के बाद पिता के लिए दुल्हन खोजी और पिता को शादी के लिए तैयारी किया।
गल्फ न्यूज के मुताबिक फतीस अल थाक्वाफी की पत्नी की मृत्यु इस साल हो गई थी। पत्नी ने मरते हुए थफीक दूसरी शादी की इच्छा जाहिर की थी ताकि कोई उनका ध्यान रख सके।
विज्ञापन
लेकिन अल थफीक अपनी पत्नी की मौत और लंबी बीमारी के चलते पहले दुबारा शादी नहीं करना चाहते।
थाक्वाफी की पांच बेटयों ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पिता पर जोर देकर उन्हें राजी किया। बेटियों ने बहुत कम उम्र की महिला के बजाए एक 53 वर्षीय परिपक्व महिला को चुना जो उनके पिता का खयाल रख सके।
विज्ञापन
तीन महीने की खोज के बाद दूरदराज के किसी गांव में रहने वालीं एक विधवा महिला शादी के लिए तैयार हो गई।
पश्चिमी सऊदी अरब के तऐफ में हुई इस शादी में बड़ी संख्या में परिवार के रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे। इस जोड़े के सात बेटे और पांच बेटियां हैं।
थफीक के बेटे का कहना है कि उन्हें पिता के लिए खुशी होने के साथ-साथ मां के लिए बेहद प्यार भी है। वो अपनी मां के लिए प्रार्थना करते हैं और पिता को नई जिंदगी में सफलता की कामना करते हैं।