{"_id":"dd62eb2c-c526-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"86-years-lost-his-moustache","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में गंवाई जान से प्यारी मूंछें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बुढ़ापे में गंवाई जान से प्यारी मूंछें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
जान से प्यारी चीज गंवाने पर कैसा लगता है ये 86 साल के केन से पूछिए। जिन मूंछों पर उन्होंने 70 साल से उस्तरा नहीं चलाया था, उसे अस्पताल की नर्स ने काट डाला। दूसरे विश्व युद्ध की गवाह रही केन पार्किन की मूंछें अब उनके चेहरे से नदारद हैं।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ यूं कि केन एक दिन अपने घर में गिर पड़े जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां इलाज के दौरान नर्स ने उनकी मूंछ ही साफ कर दी। ये मूंछ के लिए जान से बढ़कर थी , जिसे उन्होंने पिछले 70 साल से अपने चेहरे से से अलग नहीं किया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं केन से उनकी सबसे प्यारी चीज छीनने के बाद नर्स ने उनसे कहा कि वो किस्मत वाले हैं कि इस अस्पताल में उनकी सेवा हो रही है।
पूर्व ग्रेनेडियर रह चुके केन ने बताया कि नर्स ने उनके साथ मजाक करते हुए कहा कि हम तुम्हे 17 का बना देंगे और जबरन मेरी मूंझ काट दी।
डेली मेल की खबर के मुताबिक लंदन के किंग्सटन अस्पताल में इलाज करा रहे केन के लाख मना करने के बावजूद नर्स नहीं मानीं। केन के बेटे इयान पार्किन ने बताया कि जबरन शेविंग के दौरान केन के चेहरे पर चोट भी आई है।
विज्ञापन
इयान का कहना है कि पैदा होने के बाद से उन्होंने कभी भी अपने पिता को बिना मूंछों के नहीं देखा। ये गलत है।
वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन और नर्स का कहना है कि उनका इरादा केन को चोट पहुंचाने या आहत करने का नहीं था।