फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   82 year old woman studies

82 की अम्मा सबके लिए मिसाल

Sun, 24 Mar 2013 01:28 AM IST
गरुड़ (बागेश्वर)/आनंद बिष्ट
गरुड़ (बागेश्वर)/आनंद बिष्ट Updated Sun, 24 Mar 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
82 year old woman studies

पढ़ाई लिखाई की कोई उम्र नहीं होती। अणां गांव की 82 साल की राधिका रावत ने पांचवीं की परीक्षा देकर ये तो साबित किया ही है। साथ ही उन लोगों को भी संदेश दिया है जो उम्र के इस पड़ाव में जीवन से उकता कर उदासी का बाना पहन लेते हैं।

विज्ञापन


वे साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत कक्षा पांच की बुनियादी परीक्षा देने वाली गांव की ही नहीं शायद कुमाऊं की पहली बुजुर्ग महिला हैं। राधिका से प्रेरित होकर गांव के अन्य बुजुर्ग भी लोक शिक्षा केंद्र में पढ़ने जाने लगे हैं।
विज्ञापन


अणां गांव की राधिका रावत अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थीं। सात साल की उम्र में उनके सिर से मां का साया उठने के बाद घर की जिम्मेदारियां आ गईं।

पिता ने ‘लड़की है’ कहकर उसे स्कूल भेजने की कोशिश नहीं की। सत्रह साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। उनके पति चतुर सिंह कक्षा आठ पास थे। उनका दस साल पहले निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधिका के चार पुत्र- पुत्रवधु, एक लड़की, नाती और पौत्रों से भरा पूरा परिवार है। परिवार में सभी साक्षर हैं। श्रीमती रावत ने बताया कि नाती-पोते जब स्कूल से घर आते थे, तब उनसे ‘किताब में क्या लिखा है हमें बताओ...’ पूछते थे।

निरक्षर होने के कारण अपनी कमजोरी छिपाने के लिए बच्चों को कहानियां सुनाकर उनका ध्यान बांट देती थीं। गांव में जब चार माह पहले साक्षर भारत कार्यक्रम से जुडे़ लोगों ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली तो वे अपने को रैली में जाने से नहीं रोक पाईं और अगले दिन से पढ़ने-लिखने गांव के लोक शिक्षा केंद्र जाने लगीं।

प्रेरक रजनी बिष्ट और भगवती आर्या ने उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया। लोक शिक्षा केंद्र से घर लौटने पर उनके पुत्र सुंदर और सुरेश ने उन्हें पढ़ाई-लिखाई में मदद की।


आमां ने बताया कि उन्हें पांच साल से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। पहले वह मनीऑर्डर फॉर्म पर अंगूठा लगाकर पेंशन प्राप्त करती थीं, लेकिन बाकायदा हस्ताक्षर कर वृद्धावस्था पेंशन लेती हैं।

वह शाम को टीवी में समाचार भी सुनती हैं। नव साक्षर राधिका ने बताया कि निरक्षरता घर, गांव और देश के विकास लिए घातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed