{"_id":"68f6c258-8a08-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"8-year-boy-married-to-61-year-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब विवाह, आठ का दूल्हा, 61 की दुल्हन ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब विवाह, आठ का दूल्हा, 61 की दुल्हन
लंदन।
Updated Mon, 11 Mar 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपवाला बनाकर भेजता
विज्ञापन
है। लेकिन कई बार ऊपरवाला जोड़ी बनाते समय उम्र का खयाल नहीं करता और ऐसी
शादी पर लोग अचरज करते रह जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका में भगवान की मर्जी से एक ऐसी ही बेमेल ज़ोड़ी बन गई जिसके बारे में सुनकर लोग अचंभा कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका में आठ साल के एक बच्चे ने अपनी उम्र से कई गुना बड़ी 61 वर्षीय महिला से विवाह रचाया। बच्चे का नाम सैनेल मैसिलेला, जबकि महिला का नाम हेलेन शाबांगु है। हेलेन विवाहित और पांच बच्चों की मां है। दोनों ने लगभग 100 मेहमानों की उपस्थिति में एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
सन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय दोनों ने अपनी अंगूठी बदली, उस महिला का पति और बच्चे भी उपस्थित थे। विवाह का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के तशवैन में हुआ। शादी के बाद लड़के ने दावा किया कि उसने अपने पिता के पूर्वजों के आदेश का पालन करने के तहत यह काम किया।
विज्ञापन
इस जोड़े ने विवाह की सारी रस्में तो निभाईं लेकिन मैरिज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर नहीं किया। ये लोग एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे। सैनेल के परिवार ने बताया कि यह सिर्फ एक धार्मिक क्रिया थी। दोनों कानूनी तौर पर विवाहित नहीं हुए। सैनेल ने कहा, मैने अपनी मां से कहा कि मैं विवाह करना चाहता हूं।
मैंने वास्तव में ऐसा कर लिया। लड़के ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने हेलेन से विवाह किया। जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो ऐसी महिला से विवाह करूंगा जो मेरी हमउम्र हो। सैनेल की 46 वर्षीय मां ने बताया कि उसके दादा की इच्छा थी कि वह मरने से पहले अपने पोते का विवाह देखें। हमने इसके लिए हेलेन का चुनाव किया क्योंकि वह सैनेल को बहुत प्यार करती हैं। ऐसा करने से हमारे पूर्वज खुश होंगे, अगर नहीं करते तो हमारे परिवार के साथ कुछ बुरा हो सकता था। हेलेन ने कहा कि उसने वही किया जो पूर्वज चाहते थे।