फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   700 year old human poo unearthed

हैरतअंगेज खोज! गड़ा मिला 14वीं शताब्दी का इंसानी मल

Thu, 27 Mar 2014 07:26 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
700 year old human poo unearthed

डेनमार्क के भू- वैज्ञानिकों को अपनी खोज के दौरान ऐसी चीज मिली जिसकी उन्हें भी कोई उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन


इन वैज्ञानिको का कहना है कि डेनमार्क के फुनेन द्वीप में खोदाई करते हुए लकड़ी के लंबे डब्बे जिन्हें वो बैरल कहते हैं मिले।

बैरल को देखकर उन्हें लगा कि इसमें खाने-पीने की कोई चीज होगी। लेकिन सोच के बिल्कुल उलट बैरल में कुछ ऐसा था कि उसे देखकर ग्रूप के लोगों के होश उड़ गए।

ये था 700 साल पुराना इंसानी मल

700 year old human poo unearthed

वैज्ञानिको की माने तो पूरी दुनिया में जहां-जहां भी बैरल पाए गए हैं, वहां उनके अंदर या तो सड़ा हुआ खाना या फिर पुरानी शराब पाई गई है।

इन बैरलों को देखकर भी कुछ ऐसा ही सोचा गया था। लेकिन इसके अंदर 14 शताब्दी यानी के लगभग 700 साल पुराना इंसानी मल मिला।

खोदाई और जांच के बाद वैज्ञानिको ने बताया कि मल वाले बैरलों को 14 शताब्दी में टॉयलेट की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये तो था पूरा बाथरूम

700 year old human poo unearthed

ये अपनी तरह के अस्‍थायी टॉयलेट सीट जैसे होते थे जिनको लोग टॉयलेट की तरह इस्तेमाल में लाते थे।

इन बैरलों को जमीन में गाढ़ दिया जाता था और इसे क्ले से चारों तरफ से ढक दिया जाता था। पाइप की मदद से मल को जमीन में जाने की जगह दे दी जाती थी।

वैज्ञानिको को उसी जगह पर और कई बैरल मिले हैं। इन बैरलों में खाना-पीने की भी चीजें मिली हैं। यही नहीं, इन बैरलों को कुंए की तरह भी इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed