फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   64 year old woman delivers baby

हैरतअंगेजः 41 साल इंतजार, दादी की उम्र में बनी मां!

Wed, 11 Dec 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Dec 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
64 year old woman delivers baby

जिस उम्र में लोग दादी और नानी बनते हैं उस उम्र में सरला को मां बनने का सौभाग्य मिला है। 64 वर्षीय सरला श्रीवास्तव पिछले 41 साल से मां बनने के सपने संजो रही थीं, लेकिन उन्हें ये सौभाग्य अब जाकर मिला।

विज्ञापन


एचटी के अनुसार, 64 वर्षीय सरला के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया।

तस्वीरों में देखिए, मछली से इंसान बनने की कहानी

इंतजार भ्ाले लंबा रहा, लेकिन सरला का नाम 60 के बाद मां बनने वाले कुछ बेहद खास लोगों की सूची में दर्ज हो गया है।

सरला की शादी 1972 में हुई और वो उसके बाद से ही मां बनने का इंतजार कर रही थीं। शादी के पांच साल बाद भी जब वो मां नहीं बन सकीं, तो उन्होंने ग्वालियर के एक डॉक्टर से सलाह ली।
विज्ञापन


डॉक्टर ने उनसे कहा कि वो प्राकृतिक रूप से मां नहीं बन सकती, क्योंकि ये बेहद पेचीदा है। इसके बाद सरला ने आइवीएफ तकनीकी से मां बनने का भी फैसला किया। उन्होंने 1988 में आइवीएफ तकनीक अपनाई, लेकिन वो भी असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर की न्यूड फोटो मिली ऑनलाइन और उसके बाद...

उसके बाद इस जोड़े ने कोई कोशिश नहीं की। उनकी आइवीएफ को हुए भी करीब 23 साल हो चुके थे। उसके बाद डॉक्टरों ने दूसरी कोशिश करने का फैसला किया।

सरला की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर सुला रे प्रसाद ने बताया कि जब वो उनके पास आईं तो वो 10 हफ्ते की गर्भवती थीं। वो भी मानती हैं कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई केस नहीं देखा था।


गर्लफ्रेंड की शॉपिंग से परेशान, मॉल में जान दी

सरला को उस समय हाई-ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी लेकिन डॉक्टरों ने अपनी तरफ से सारी कोशिश जारी रखी। हालांकि उन्हें 32वें हफ्ते में कुछ परेशानी जरूर आई।

लेकिन अंत में सरला एक बच्ची की मां बनीं हालांकि बच्ची को दो हफ्ते के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। सरला और उनके पति ने बच्ची का नाम दुर्गा रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed