फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   5 weird facts of deadbody

क्या आप इन 5 बातों के बारे में जानते हैं, जो मौत के बाद होती हैं...?

Mon, 13 Jan 2014 03:24 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
5 weird facts of deadbody
आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन सच्चाई यही है कि मौत के बाद प्रकृति और क्रूर हो जाती है। प्रकृति खुद-ब-खुद मानव शरीर को खाना शुरू कर देती है।
विज्ञापन


बब्बर शेर-शेरनी कर रहे थे सेक्स और तभी आ गए विलेन

आज मृत शरीर को नष्ट करने के लिए कई तरह के संसाधन हैं लेकिन जब ये कुछ नहीं था, तब भी प्रकृति अपना काम किया करती थी। पर क्या आप जानते हैं प्राकृतिक रूप से शरीर कैसे नष्ट होता था?

कोशिकाएं फट के खुल जाती हैं

5 weird facts of deadbody

इंसान की मौत के कुछ मिनटों बाद ही शरीर गलना शुरू हो जाता है। जब दिल धड़कना बंद कर देता है तो शरीर का तापमान प्रति घंटा 1.5 फॉरेनहाइट की दर से गिरता चला जाता है। ये प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कि शरीर का तापमान कमरे के तापमान के बराबर नहीं हो जाता।

अपने बाड़े में फांसी पर लटका मिला 18 महीने का ये शेर

एमएनएन के अनुसार, मौत के बाद खून और ज्यादा अम्लीय होता जाता है। जिसकी वजह से शरीर की कोशिकाएं फट जाती हैं और वो खुद को ही खाना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर हो जाता है सफेद या फिर बैंगनी

5 weird facts of deadbody
आप जानते हैं कि मरने के बाद इंसान का शरीर सफेद या बैंगनी हो जाता है।

मरने के बाद पहला प्रभाव गुरुत्वाकर्षण का होता है। एक ओर जहां मरने के बाद शरीर का बाकी हिस्सा सफेद हो जाता है वहीं लाल रुधिर कोशिकाएं उस ओर चली जाती हैं जो हिस्सा जमीन के सबसे करीब होता है। जिसकी वजह से शरीर के निचले हिस्से पर बैंगनी निशान हो जाते हैं। ‌जिन्हें livor mortis के नाम से जाना जाता है।

निकला था प्यार की तलाश में पर बीच रास्ते जम गया


ऐसा माना जाता है कि ये निशान मरने का सही समय बताते हैं।
विज्ञापन

शरीर हो जाता है कड़ा

5 weird facts of deadbody
ऐसा आपने सुना होगा कि मरने के बाद शरीर काफी सख्त हो जाता है लेकिन क्या आपको उसका कारण पता है। इस प्रक्रिया को rigor mortis कहते हैं। लेकिन ये प्रक्रिया मौत के चार या पांच घंटे बाद शुरू होती है। 12 घंटे बाद ये अपने चरम पर होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये होता क्यों है? दरअसल, हमारी मांस पेशियां अपने सूक्ष्म रंध्रों से शरीर में लगातार कैल्शियम का संचार करती रहती हैं। ये संरचना पंप जैसी होती है, मौत के बाद जब ये पंप बंद हो जाता है तो शरीर सख्त और कड़ा हो जाता है।

मानव अंग खुद को ही खाने लगते हैं

5 weird facts of deadbody
व्यक्ति की मौत के बाद उसके शरीर के अंग खुद को ही खाने लगते हैं या फिर यूं कहें कि खुद-ब-खुद ही गलने लगते हैं।

मानव शरीर में बनने वाले कई एंजाइम मौत के बाद अंगों को ही नष्ट करने लगते हैं। इसके अलावा शरीर में कुछ ऐसे बैक्टीरिया भी होते हैं जो जीवित रहते तो नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन शरीर के मरते ही नकारात्मक प्रभाव दिखाने लगते हैं।

मोम या ऐसे ही किसी पदार्थ से ढक जाता है शरीर

5 weird facts of deadbody
आपको ये सुनकर आश्वर्य जरूर होगा कि व्यक्ति की मौत के बाद उसका शरीर बड़ी तेजी से बदलता है। जब कोई मृत शरीर ठंडी जमीन या पानी के संपर्क में आता है तो अपने चारों ओर एक आवरण बना लेती है।

ये कुछ-कुछ मोम सा होता है। ये आवरण बैक्टीरिया का बनाया हुआ होता है। ये आवरण प्राकृतिक संरक्षक की तरह काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed