फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   2 year old driving truck

ये क्या! ट्रक चलाने लगा दो साल का बच्चा

Fri, 21 Jun 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
2 year old driving truck

बच्चा दो साल का हो जाए तो उसकी सवारी के लिए तीन पैरों वाली प्लास्टिक की साइकिल मंगाई जाती है। लेकिन जार्जिया में एक व्यक्ति ने अपने दो साल के बच्चे को ट्रक का स्टीयरिंग थमा दिया। बच्चे ने भी कलाकारी दिखाई और पड़ोसी की दीवार में ट्रक ठोक दिया।

विज्ञापन


जार्जिया के कैथलीन और जार्ज विलियम जब बाजार से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर की दीवार में एक ट्रक घुसा हुआ है।

ड्राइवर खोजने की कवायद में जब पति पत्नी ने ट्रक के भीतर झांका तो उनके होश उड़े गए। ट्रक की सीट पर दो साल का बच्चा बैठा था।

हालांकि बच्चे को बिलकुल खरोंच तक नहीं आई और वो एक्सीडेंट के बाद भी ट्रक में स्टीयरिंग के साथ खेल रहा था। एहतियातन बच्चे को चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्रेश ड्राइविंग का राज खोलते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि वो अपने ट्रक पर सामान लाद रहा था और बच्चा ट्रक में बैठा था। जब वो सामान लेने घर में घुसा तो पता नहीं कैसे बच्चे ने ट्रक का स्टीयरिंग घुमा दिया और दाएं बाएं होता हुआ ट्रक चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कहा 'मुझे नहीं पता उसने कैसे ट्रक को संभाला। ट्रक धीमी गति से पूरी गली पार कर गया और गली के दूसरे छोर पर खड़े मकान की दीवार में जा घुसा'।

पुलिस ने ट्रक में बच्चे को बिठाने और लापरवाही के आरोप में बच्चे के बाप को हिरासत में लिया है। साथ ही ट्रक मालिक को पड़ोसियों की टूटी दीवार का मुआवजा देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed