{"_id":"0ecaa981a9bb2192ffbcf5a425bd462f","slug":"12-feet-long-scarf-while-running-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ते-दौड़ते बुन डाला स्कार्फ, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दौड़ते-दौड़ते बुन डाला स्कार्फ, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में स्वेटर बुनते, स्कार्फ बुनते आपने कई महिलाओं को देखा होगा। लेकिन इन्होंने तो बुनाई करने का रिकॉर्ड ही बना डाला और वो भी दौड़ते-दौड़ते।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, सेंट्रल मिसौरी की एक यूनिवर्सिटी के ग्राफिक डिजाइन प्रोफेसर ने कानसास सिटी मैराथन दौड़ते-दौड़ते स्कार्फ बुन डाला। स्कार्फ भी कोई छोटा नहीं बल्कि 12 फुट लंबा।
विज्ञापन
11 ऐसी तस्वीरे जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
विज्ञापन
कानसास सिटी स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड बेबकॉक ने 5 घंटे 48 मिनट और 27 सेकंड में मैराथन खत्म की। बुनाई करने में महारथी, बेबकॉक ने इस पूरे मैराथन के दौरान 12 फीट से भी लंबा स्कार्फ बुन डाला।
इसी के साथ उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुशी हेवर के नाम था। उन्होंने 6फुट 9 इंच लंबा स्कार्फ बुना था।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।