फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   12 12 12 important facts of the day

आखिर क्या है 12.12.12 का शुभ राज

Wed, 12 Dec 2012 11:43 AM IST
नई दिल्ली।
नई दिल्ली। Updated Wed, 12 Dec 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
12 12 12 important facts of the day

12.12.12  यानी एक जुनूनी तारीख जिस पर कुछ भी करो, सब शुभ होगा। तभी तो पूरी दुनिया अपने महत्वपूर्ण काम आज कर रही है। जन्म, विवाह, यहां तक कि बड़ी डील जैसे काम भी कई दिन से इस जादुई तारीख के लिए टाले गए हैं। आखिर ऐसा क्या है आज के दिन में, आइए जानते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को 12 का त्रिपदीय संयोग (12.12.12) कई अर्थों में शताब्दी का सबसे अनोखा समय होगा। इस दिन 12 बजकर 12 मिनट और 12 सेकेंड पर ऐसी आवृति होगी जब साल, महीना, तारीख, घंटा और मिनट एक ही जगह पर आ टिकेंगे। इसी समय पांच मंगलकारी ग्रह एक साथ, एक राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए हर किसी की चाहत है कि वो कुछ नया करे।
विज्ञापन


अंक विज्ञान के मुताबिक
जाने माने न्यूमरोलाजिस्ट के मुताबिक 12 दिसंबर 2012 को बुधवार अनुराधा नक्षत्र, धृती योग, विष कुंभकरण सुबह 7.48 मिनट तक है। चंद्रमा दिनमान वृश्चिक राशि में है। इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण की चतुर्दशी तिथि भी है। इस दिन कोई विवाह मुहूर्त नहीं है, लेकिन अंक विज्ञान के मुताबिक 12.12.12 यानी 333 का योग नौ होता है। ये तारीख मंगल कार्यों के लिए उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ संयोग
12.12.12 ऐसा संयोग बना है कि दिसंबर महीने में दिन, महीने, साल तीनों में 12 का अंक शामिल हो रहा है। सौ साल बाद आ रहे इस दुर्लभ अवसर को भारत ही नहीं पश्चिमी देशों में भी खास माना जा रहा है। यही वजह है कि दुनिया भर में कई लोगों ने इस दिन अपने शुभ कार्यों को करने की योजना बनाई है। इसमें शादी विवाह के साथ ही नई चीजों को घर में या अपने जीवन में लाना भी शामिल है।


पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक
इस दिन अनुराधा नक्षत्र है, इसलिए यात्रा से लाभ और किसी बनाई गई योजना और काम में हर प्रकार की सिद्धि मिलेगी। चूंकि शाम में मासांत हो रहा है, इसलिए इस दिन वैवाहिक लग्न नहीं है। फिर भी शादी होती है तो वो शुभ फल ही देंगे। 12 के 6 आंकड़ों वाली ये घटना देश और विदेश में कई तरह के आर्थिक और राजनैतिक उथल-पुथल लाने वाली है। वहीं राशियों पर भी इस संयोग का विशेष असर रहेगा।

राशियों पर प्रभाव
मेष, वृषभ, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मकर और मिथुन के लिए विशेष फलदायी है, तो सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए ये योग अशुभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed