फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   106 year women love 73 years old man

106 बरस की दिलरुबा... 73 साल का गबरु

Fri, 10 May 2013 12:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 10 May 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
106 year women love 73 years old man

कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। मोहब्बत एक ऐसा नशा है कि जिसमें डूबकर इश्कजादे अपने ख्वाबों की उड़नतश्तरी पर सवार होकर जिंदगी के सफर पर निकल पड़ते हैं।

विज्ञापन


एक ऐसी ही दास्तान-ए-इश्क के किरदार हैं 106 साल की मेरजोरियो हेमरेड और 73 साल के गेविन क्रावफोर्ड।

ऑस्ट्रेलिया के इस कपल की कहानी की चर्चा जोरों पर है। गेविन अपने से 33 साल छोटी मेरजोरियो के साथ पिछले तीन साल से डेटिंग कर रहे हैं।

इन दोनों के मिलन की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। विक्टोरिया में एक जान पहचान वाले के घर में पहली मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों का इश्क परवान चढ़ा। दोनों ने अभी शादी नहीं की है पर अपनी जिदंगी से बेहद खुश हैं।

गेविन क्राफोर्ड ने कहा, ''हमलोग ऐसे रहते हैं जैसे पुराने दोस्त हों। हमारे बीच उम्र कोई मायने नहीं रखती। जब से हम मिले हैं हमारी जिंदगी ही बदल गई है। मैं बेहद गैरजिम्मेदार हूं पर वह मेरा इतना खयाल रखती हैं कि मुझे इसका अहसास ही नहीं होता।''
विज्ञापन


वहीं मेरजोरियो ने कहा, ''गेविन अब पहले से ज्यादा खुशमिजाज और जिंदादिल है। अब हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान दिखती है। ऐसा लगता है कि जिंदगी बहुत छोटी है, इसलिए हमेशा इसका आनंद लेनी चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक सबसे उम्रदराज दंपति का रिकॉर्ड कार्ल डोल्वेन हग और उसकी पत्नी गर्डेन के नाम है। इस दंपति की कुल आयु 210 साल और 65 दिन थी।


हालांकि कपल के रूप में उम्र के अंतर का रिकॉर्ड ग्रेट्यूट ग्रब और जॉन जेनवे के नाम है। ग्रेट्यूट ग्रब ने 18 साल की उम्र में 81 साल के जॉन जेनवे से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed