{"_id":"057c2184-6d05-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"101-year-woman-awoke-in-coffin-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब ताबूत के अंदर से आई 'औरत की आवाज'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब ताबूत के अंदर से आई 'औरत की आवाज'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत एक शाश्वत सत्य है। लेकिन कभी कभी कुछ लोग इसे भी धोखा दे डालते हैं। ऐसा ही कुछ 101 साल की दादी मां के साथ हुआ जो ताबूत में दफनाने के बाद भी जी उठी। ताबूत के अंदर से दादी की आवाज सुनकर अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग अचंभे से भर उठे।
विज्ञापन
metro.co.uk के मुताबिक मामला चीन के गुआंगडोंग प्रांत का है। यहां 101 की महिला पेंग जिंहुआ की मौत हो गई। पेंग के परिजनों ने देखा कि दादी मां आंगन में पड़ी हुई हैं और उनकी सांस भी नहीं चल रही है। प्राथमिक इलाज के बाद पेंग को मृत घोषित कर दिया और घरवाले विलाप करने लगे। दो महिलाओं ने निर्जीव पेग को नहलाया और साफ सुथरे कपड़े पहनाए। इसके बाद पेंग को ताबूत में लिटाया गया और ताबूत को लेकर चलने की तैयारियां शुरू हो गई।
विज्ञापन
घर लोगों से भरा पड़ा था और ताबूत को उठाया ही जा रहा था कि ताबूत के अंदर से आवाज आई। लोग भयभीत होने के साथ साथ अचंभित भी थे। ताबूत खोला गया तो दादी मां अंदर जीवित थी। पेंग पूछने लगी कि उनका घर इतने लोगो से क्यों भरा पड़ा है।
विज्ञापन
स्थिति जानने के बाद पेंग ने कहा कि वो काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें और जिंदगी जीने को मिली है। इतना ही नहीं उन्हें यह भी पता चला है कि कितने सारे लोग उनसे प्यार करते हैं। वाकई, पेंग तो बहुत खुशकिस्मत निकलीं।