{"_id":"56f641f187330ed1667f9fe3c84f2738","slug":"1-year-old-girl-gets-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरान कर देने वाली घटना, एक साल की बच्ची हो गई गर्भवती!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरान कर देने वाली घटना, एक साल की बच्ची हो गई गर्भवती!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
चीन के लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए ये हैरतभरी खबर है और हो भी क्यों न? जन्म के 365 दिन बाद ही वो गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
मेंगरू कांग को घरवाले जल्दी-जल्दी में अस्पताल लेकर पहुंचे। दरअसल उसका पेट हर रोज फूलता ही जा रहा था और उसमें इतनी ज्यादा सूजन आ गई थी कि उसे अंत में अस्पताल ही ले जाना पड़ा। अस्पताल पहुंचकर जब बच्ची का सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए।
बच्ची गर्भवती थी और उसके गर्भ में उसी का जुड़वा भाई पल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि मां के गर्भ में भ्रूण का विकास नहीं हो सका और वो अपनी बहन के गर्भ में पलने लगा।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि अपने आप में काफी दुर्लभ मामला है। करीब पांच लाख मामलों में से एक केस में ही ऐसा होता है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके उस भ्रूण को बाहर निकाल दिया है और अब कांग पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन