{"_id":"2b0940f719ce250cfc6977be71f6f825","slug":"-477143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तो किया भाई का खून और बाद में चिपककर सो गया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पहले तो किया भाई का खून और बाद में चिपककर सो गया
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
शराब का नशा किस हद तक इंसान को बर्बाद कर सकता है इसका अंदाजा इस मामले से ही लगाया जा सकता है। जहां एक छोटी सी बात पर एक भाई ने दूसरे का कत्ल कर दिया और बाद में लाश सहित पूरे घर को बेचकर चलता बना।
विज्ञापन
मामला पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है। जहां दो भाई शराब के नशे में एक छोटी सी बात पर झगड़ पड़े। झगड़े के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जब शराब का नशा थोड़ा कम हुआ तो हत्यारे भाई को अपनी गलती का एहसास हुआ उसने अपनी सांस देकर उसे जिंदा करने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं उठा तो हत्यारा लाश से ही चिपककर सो गए।
विज्ञापन
सुबह उठकर उसने आनन-फानन में सारा सामान बेच डाला और चुपचाप फरार हो गया। कुछ दिन बाद स्थानीय लोगों ने घर से बुरी गंध आने की शिकायत की तो पुलिस आई।
ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो अंदर चारों ओर खून बिखरा हुआ था और एक लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। शव को पहचान राजेंद्र सिंह के तौर पर कर ली गई है और उसे हत्यारे भाई कुलदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बाद में कुलदीप ने बताया कि उसने अपने भाई से और शराब मंगाई जब वो नहीं लाया तो दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। और उसने किचन से चाकू लाकर उसकी हत्या कर दी।