फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   mahindra to lauch bike soon

जल्द लांच होगी महिंद्रा की नई बाइक सीरीज

Fri, 14 Sep 2012 08:27 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2012 08:27 AM IST
विज्ञापन
mahindra to lauch bike soon

भारतीय ऑटो मोबाइल बाजार की बड़ी खिलाड़ी महिंद्रा अब टू-व्हीलर्स के घरेलू बाजार में जल्द ही तीन नई मोटरसाइकिल लांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि महिंद्रा टू-व्हीलर्स इस साल अलग-अलग सेग्मेंट में तीन बाइक लांच करने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा अपनी 100 सीसी की पॉपुलर बाइक 'स्टालियो'  और 300 सीसी की पॉवरफुल बाइक 'माजो' का अपग्रेडिड वर्जन भी पेश करेगी।

विज्ञापन


महिंद्रा टू-व्हीलर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीरेन पोपली ने बताया कि कंपनी ने 'स्टालियो'  का उत्पादन रोक दिया है, अब इसके अपग्रेड वर्जन को बाजार में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुपरबाइक 'माजो' अभी टेस्टिंग में है। कंपनी फिलहाल शहरी बाजार को ध्यान में रखकर स्कूटर उत्पादन पर ध्यान दे रही है, लेकिन आगे ग्रामीण क्षेत्रों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पोपली ने बताया कि महिंद्रा टू-व्हीलर्स जल्द ही ग्रामीण बाजार को ध्यान में रखकर मोपेड सेग्मेंट का दुपहिया वाहन लांच करेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक बाइक भी लांच करने की योजना है। उन्होंने दुपहिया वाहनों की लांचिंग के संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लांचिंग के दिन ही सभी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

(bikedekho.com)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed