होंडा के नए मॉडल्स, भारत में पहली बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वें ऑटो एक्सपो में कार और बाइक कंपनियों के अलावा व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनियां भी अपने नए उत्पादों को पेश करेंगी।
होंडा मोटरसाइकिल ने दोपहिया के सात ग्लोबल मॉडल को दिखाने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि ये वाहन भारत में पहली बार प्रदर्शित होंगे। एक्सपो के दौरान कंपनी अपनी भविष्य की योजना का खुलासा करेगी।
आरसी 213वी- वर्ल्ड चैंपियन बाइक-2013 मोटो जीपी
होंडा ऑटो एक्सपो में अपनी वर्ल्ड चैंपियन बाइक आरसी 213वी पेश करेगी। ये बाइक चार प्रीमियर क्लास रेस जीत चुकी है और वल्ड की यंगस्ट मोटो जीपी चैंपियन बनी है।
गोल्डविंग- मोटरसाइकिल का बादशाह
होंडा यहां अपनी सबसे एडवंचर बाइक भी यहां पेश करने वाली है। इस बाइक में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिसको एक बाइक में सोचना मुश्किल है।
इस बाइक में आपको एयर बैग सिस्टम, 5 स्पीड गियर बॉक्स, म्युजिक सिस्टम, जीपीएस, नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सीबीआर 500आर- सुपर स्पीड बाइक
ये कंपनी की इंट्री लेवल स्पोर्ट बाइक है जिसको ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। होंडा सीबीआर 500 आर में डिजिटल स्पीडोमीटर व अन्य आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
पीसीएक्स125- इसके जैसे कोई नहीं
यूरोपियन बाजार में ये बाइक होंडा की टॉप सेलिंग बाइक में एक है। स्कूटर स्टाइल की इस बाइक को यूरोप में काफी पसंद किया जाता है।
इसमें थार्फ्ट सिस्टम, स्मार्ट इंजन, स्मार्ट नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सीबीआर 650एफ
होंडा सीबीआर 650एफ में भी कंपनी ने 4 सिलेंडर का इन लाईन इंजन इस्तेमाल किया है।