फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   bombardier plans to bring three wheeled bikes to india

भारत कब आएगी 3 चक्कों वाली बॉम्बार्डियर बाइक?

Wed, 09 Oct 2013 05:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Oct 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
bombardier plans to bring three wheeled bikes to india

हमारे यहां तमाम तरह की इंपोर्टेड कार और बाइक दौड़ती नजर आती हैं। लेकिन अभी भी वी-आकार की 3 व्हीलर बाइक को यहां दौड़ने की इजाजत नहीं मिली है।

विज्ञापन


लेकिन जल्द ही माहौल बदल सकता है और आने वाले वक्त में देश में भी इस तरह की बाइक सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती हैं।

बॉम्बार्डियर रिक्रेशनल प्रोडेक्ट इंक (बीआरपी) भारत सरकार से इस संबंध में अनुमति का इंतजार कर रही है कि सरकार कंपनी को भारत में वी-आकार की 3 व्हील बाइक पेश करने की इजाजत दे।
विज्ञापन


मिंट की खबर के अनुसार बीआरपी ने विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से भारत में स्पाइडर रॉस्टर मॉडल को पेश करने की अनुमति मांगी है।

इसके अलावा इस बात को भी साफ करना होगा कि इस स्पाइडर रॉस्टर 3 व्हील बाइकों को मोटरसाइकिल कैटगरी के अंदर इंपोर्ट किया जाएगा या फिर 3 व्हीलर कैटगरी के अंतर्गत।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में इस तरह के वाहनों के लिए फिलहाल अभी कोई तय कैटगरी नहीं है। अमेरिका में इस तरह की बाइक को 3 व्हील मोटरसाइकिल कैटगरी में रखा जाता है।

अमेरिका में इस तरह की सबसे सस्ती बाइक की कीमत 16,699 डॉलर यानी के लगभग 10.63 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed