फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Auto Archives ›   Car-companies-are-scorching-in-fire-of-expensive-petrol-price

कार कंपनियों को झुलसा रही महंगे पेट्रोल की आग

Wed, 20 Jun 2012 12:00 PM IST
Auto Market
Auto Market Updated Wed, 20 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Car-companies-are-scorching-in-fire-of-expensive-petrol-price
पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते कारों की मांग में आई भारी गिरावट का असर ऑटो इंडस्ट्री पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। टोयोटा ने अपनी पेट्रेल कारों का उत्पादन रोक दिया है और फिएट अगले महीने कुछ दिनों के लिए अपना प्लांट शट डाउन करने का विचार कर रही है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी अगले हफ्ते से सप्ताह भर का सालाना मेंटेनेंस शट डाउन करने जा रही है। दूसरी ओर टाटा मोटर्स ने अगले सप्ताह तीन दिन के लिए अपने पुणे संयंत्र में उत्पादन रोकेगी। हालांकि इससे डीजल से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों का उत्पादन ही प्रभावित होगा।
विज्ञापन


सुस्त मांग के चलते टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी सभी पेट्रोल कारों का उत्पादन रोक दिया है। इसी तरह, फिएट अगले महीने कुछ दिनों के लिए अपना प्लांट शट डाउन करने का विचार कर रही है। जबकि, टाटा मोटर्स ने अगले सप्ताह तीन दिन के लिए अपने पुणे संयंत्र से व्यावसायिक वाहनों का उत्पादन रोकेगी। वहीं, मारुति सुजुकी अगले हफ्ते से सप्ताह भर का सालाना मेंटेनेंस शट डाउन करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोयोटा किर्लोस्कर मौटर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (कमर्शियल) शेखर विश्वनाथन ने बताया कि हमारे पास पेट्रोल कारों का 30 दिनों से अधिक का स्टॉक हो गया है। आगे इसे नियंत्रित करने के लिए हमने 16 जून से अपनी सभी पेट्रोल कारों का उत्पादन रोक दिया है। हालांकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि पेट्रोल कारों का उत्पादन आगे कितने दिनों तक स्थगित रहेगा। विश्वनाथन ने बताया कि कंपनी के डीजल वाहनों की बिक्री नियमित बनी हुई है, लेकिन वेटिंग पीरियड में नीचे आया है। सियाम के मुताबिक मई में टोयोटा के यात्री कारों की बिक्री 8,511 इकाई रही।

फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स के प्रेसिडेंट एवं सीईओ राजीव कपूर का कहना है कि पेट्रोल कारों की बिक्री अच्छी नहीं है। फिलहाल, स्टाक पर नजर बनी हुई है। मांग और स्टॉक की स्थिति को देखते हुए हम अगले महीने दो या तीन दिन के लिए अपने प्लांट बंद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की टाटा मोटर्स के साथ महाराष्ट्र के रंजनगांव में साझा उत्पादन संयंत्र है। हम अपने साझीदार के साथ बातचीत कर प्लांट बंद करने के बारे में निर्णय करेंगे। सियाम के मुताबिक, पिछले माह फिएट का का उत्पादन 57.13 फीसदी गिरकर 1,041 वाहन रह गया था।

बिक्री में गिरावट के चलते मांग में सुस्ती का असर न केवल यात्री कार निर्माताओं पर पड़ रहा है, बल्कि व्यावसायिक वाहन निर्माता भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता का कहना है कि बाजार के मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए हमें अपना उत्पादन रेखांकित करने की जरूरत है। इसके तहत, कंपनी अपने पुणे के कमर्शियल वाहन संयंत्र को 22 जून से 24 जून तक बंद रखेगी।

उन्होंने कहा कि उच्च ब्याज दरों, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में मंदी का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। हमारा स्टॉक नियंत्रित है और हम इसे नियंत्रित ही रखना चाहते हैं। मई में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों का उत्पादन 15.89 फीसदी गिरकर 33,271 इकाई रह गया था। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी के प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी आगामी 25 जून से सप्ताह भर का सालाना मेंटनेंस शट डाउन रखेगी।


पिछले महीने मारुति ने अपने पेट्रोल मॉडलों अल्टो, एम800, ए-स्टार, इस्टिलो और ओमिनी का उत्पादन तीन दिनों के लिए रोक दिया था। सियाम के मुताबिक, मई में कंपनी का उत्पादन 8.42 फीसदी गिरकर 87,220 इकाई रह गया था। मई में देश में कार बिक्री की रफ्तार पिछले सात महीने के दौरान सबसे कम महज 2.78 फीसदी रही। इसकी मुख्य वजह ऊंची ब्याज दरें और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed