फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   zodiac sign love women

जानें किस राशि की महिला कैसा प्यार पसंद करती हैं

Sat, 22 Feb 2014 03:20 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
zodiac sign love women
पुरुषों की तरह हर राशि की महिलाओं के प्यार का अंदाज और इनके प्रति सोच अलग-अलग होती है। अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो अपने साथी की राशि के अनुसार प्रेम के तरीके को अपनाएंगे तो आपका वैवाहिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा।
विज्ञापन

मेष राशि : गर्दन से ऊपर का भाग संवेदनशील

zodiac sign love women

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि की महिलाओं के गर्दन से ऊपर का भाग काफी संवेदनशील होता है। इन स्थानों पर स्पर्श इन्हें काफी पसंद होता है।

प्रेम संबंध के दौरान कान, गाल एवं बालों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है। इनके शयन कक्ष का रंग और बिछावन का रंग लाल हो तो यह अधिक प्रसन्न का अनुभव करती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि: गर्दन का भाग अधिक संवेदनशील

zodiac sign love women

शुक्र की इस राशि की महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। लेकिन यह प्यार को जल्दी प्रकट नहीं करती हैं।

इन्हें गंभीर और धैर्य से काम लेने वाले व्यक्ति अधिक पसंद आते हैं। इस राशि की महिलाओं के गर्दन का भाग अधिक संवेदनशील होता है। इन्हें इस भाग का स्पर्श अधिक आनंद प्रदान करता है।

विज्ञापन

मिथुन राशिः- इन स्थानों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है

zodiac sign love women

इस राशि का चिन्ह युग्म है। यह संकेत है कि इस राशि के स्त्री पुरुष में काम भावना प्रबल होती है। इन्हें रोमांटिक यादें और रोमांटिक स्थान काफी पसंद होता है।

इस राशि की कन्या से प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए किसी रोमांटिक स्थान का चुनाव अच्छा रहता है। जिनकी पत्नी मिथुन राशि की हो उन्हें अपने शयन कक्ष को प्रेम पूर्ण तस्वीरों से सजाना चाहिए।


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि की महिलाओं की हथेली, उंगलियां और कंधे अधिक संवेदनशील होते है। इन स्थानों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है।


कर्क राशि:- अधिक भावुक और संवेदनशील

zodiac sign love women

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है जिसके कारण इस राशि की महिलाएं अधिक भावुक और संवेदनशील होती है।

प्रेम संबंधों में यह साथी से अधिक अपनी खुशी पर ध्यान देती हैं। इनके इस व्यवहार के कारण कई बार साथी को निराशा का सामना करना पड़ता है।

सिंह:- प्रेम के दौरान अति उत्साहित

zodiac sign love women

इस राशि की महिलाओं में आत्मविश्वास अधिक होता है लेकिन इनमें दिखावा और अपनी तारीफ सुनने की गजब की चाहत होती है। यह चाहती हैं कि इनका पार्टनर इनके प्रति समर्पित रहे।

सिंह राशि के पुरुषों के समान इस राशि की महिलाएं भी प्रेम के दौरान अति उत्साहित हो जाती हैं। इनके शरीर में शरीर का पिछला भाग अधिक संवेदनशील होता है।

कन्या राशि:- उदर भाग संवेदनशील

zodiac sign love women
मिथुन राशि की तरह इस राशि की महिलाएं भी अपने अंदर के प्रेम को जल्दी दर्शाती नहीं हैं।

जबकि इन्हें प्रेम और साथी के साथ नजदीकी काफी पसंद होता है। इनके शरीर में उदर भाग अधिक संवेदनशील होता है।

तुला राशि:- प्रेम के दौरान बातें नहीं

zodiac sign love women
शुक्र प्रेम और यौन संबंध का कारक ग्रह है। इसलिए इस राशि की कन्या प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित रहती है।

प्रेम के प्रति इनके आकर्षण के कारण इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय होता है। इन्हें प्रेम के दौरान बातें करना पसंद नहीं होता है। इनके शरीर का पिछला भाग अधिक संवदेनशील होता है।

वृश्चिक राशि: कोमल स्पर्श अच्छा लगता है

zodiac sign love women

इस राशि की कन्या यौन संबंधों के प्रति काफी आकर्षित रहती हैं। इन्हें साथी का कोमल स्पर्श काफी अच्छा लगता है।

मंगल की राशि होने के कारण यह जल्दी उत्साहित हो जाती हैं और साथी पर प्रभावी होने का प्रयास करती हैं।

धनु राशि:- खुलापन अच्छा नहीं लगता

zodiac sign love women
इस राशि की कन्या धार्मिक विचारों वाली होती हैं। प्रेम संबंधों में खुलापन इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

जबकि इन्हें रोमांटिक गीत, प्यार मोहब्बत वाली फिल्में एवं रोमांटिक बातें अच्छी लगती हैं। इन्हें प्यार में उतावलापन अच्छा नहीं लगता। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इनके पैर का ऊपरी भाग अधिक संवेदनशील होता है।

मकर राशि: साथी के साथ करीबी पलों में

zodiac sign love women
शनि महाराज इस राशि के स्वामी हैं। शनि का स्थान पैरों में होता है इसलिए इनके पैर का भाग अधिक संवेदनशील होता है।

इन्हें साथी के साथ घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता है। इससे इनके रिश्ते बेहतर और मजबूत होते हैं। साथी के साथ करीबी पलों में इधर-उधर की बातें करना इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

कुंभ राशि: प्रेम के प्रति उत्साहित

zodiac sign love women
इस राशि के कन्या और पुरुष प्रेम के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। प्यार में यह अपने साथी का पूरा साथ देती हैं। इसलिए इनके दांपत्य जीवन में आमतौर पर मधुरता बनी रहती है।

मीन राशि: इनका स्पर्श अच्छा लगता है

zodiac sign love women
गुरु की इस राशि की कन्याओं को साथी का आत्मविश्वास और आंखों में आंखें डालकर देखना अच्छा लगता है। प्यार में नोक-झोंक और शरारत इन्हें आनंदित करता है।

इनके शरीर में पैर का निचला हिस्सा अधिक संवेदनशील होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed