फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   zodiac october month rashiphal.

अक्तूबर महीने का राशिफल, कैसा रहेगा यह महीना आपके लिए?

Tue, 30 Sep 2014 03:26 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
zodiac october month rashiphal.

महीने की शुरूआत थोड़ी सी उलझन भरी रह सकती है। नौकरी पर ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, इस समय आपका स्वभाव काफी कोमल रहेगा। आप अपने परिजनों को सुख सुविधा प्रदान करने की कोशिश करें। व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत क्षेत्र में आप हर व्यक्ति के साथ तालमेल बिठाने का भरपूर प्रयत्न करें।

विज्ञापन


आप के लिए 1, 2, 3 और 4 तारीख लाभदायी रहेगी। हालांकि, छात्र वर्ग को इस समय मुश्किल स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। आप में से बहुत सारे जातकों को कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ससुराल की ओर से चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं।
विज्ञापन


व्यावसायिक क्षेत्र में परिवर्तन या स्थानांतर के योग प्रबल बनेंगे। माह के अंतिम पखवाड़े में संतान एवं विद्याभ्यास में अच्छी प्रगति करेंगे और विलंबित कार्य का उपाय मिलने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे । शायद आप अच्छे प्रोफाइल के लिए नौकरी या व्यवसाय का क्षेत्र भी बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृष: एक सा‌थ आ रही हैं कई परेशानियां, रहें तैयार

zodiac october month rashiphal.

इस माह आपको संतान संबंधित चिंता, अचानक नुकसान एवं छात्रों को अभ्यास में अवरोध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य ग्रह स्थितियों के कारण आप आनंद में रहेंगे, और साथ ही खर्च भी अधिक होगा। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, अन्यथा अतिरिक्त कार्य के कारण तबीयत बिगड़ सकती है।

वाहन चलाते समय सावधान रहना जरूरी है। आपको आराम करने की जरूरत है, परंतु आप आराम नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपका दिल और दिमाग खींचातानी में रहेंगे। घर में नई वस्तु की खरीदारी, कपड़े, गहने या सुविधाजनक चीजों की खरीदारी की संभावना है।

इस माह में आगे चलकर आपकी मानसिक परिस्थिति तो ठीक रहेगी परंतु आपका मनोबल कम हो सकता है। अगर आप आने वाले माह में चमत्कार की आशा कर रहे हैं तो यह व्यर्थ साबित होगी। कानूनी मामलों से भी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन: जिनको पसंद करते हैं उनसे हो सकता है मनमुटाव

zodiac october month rashiphal.

आप के लिए माह का प्रारंभ अच्छा रहने वाला है। शुरूआती दिनों में पत्नी एवं व्यावसाय के क्षेत्र में साझेदार के साथ आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी। आप विचारों का आदान प्रदान कर सकते हैं। इस समय आप अपने प्रेमी को उपहार भेंट कर सकते हैं।

छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। विवाहित जातक अपनी संतान पर विशेष ध्यान देंगे। छात्र वर्ग में ज्ञानवर्धक प्रवृत्तियों में हिस्सा लेने की इच्छा होगी। आपके रूके हुए कार्य बन सकते हैं। आप जिन्हें सबसे अधिक पसंद करते हैं, उनके साथ मनमुटाव हो सकता है।

यह सब आपकी अधिक भावुकता की वजह से होगा, इसलिए आपको मन पर काबू रखना है। रोजमर्रा के कार्य उपरांत आप कुछ अधिक काम करेंगे, जिससे कार्य संतोष होगा। माह के अगले दौर में सूर्य की उपासना आप के लिए बहुत ही आवश्यक है। अंतिम चरण में आपका आत्मविश्वास और विचारों की मजबूती चरमसीमा पर पंहुचेगी।

कर्क: संपत्ति पर मंडरा रहा है खतरा

zodiac october month rashiphal.

इस माह में भागदौड़ से शुरूआत करने के बाद आप थोड़े ही समय में आत्मीयता और सहृदयतापूर्वक परिवारजनों को मिलेंगे। आपकी संकल्पशक्ति अधिक तीव्र रहेगी। आपकी इच्छाएं और आकांक्षाएं साकार होंगी। आप अपने और परिवार के लिए सुख सुविधा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यभार अधिक रहेगा। नई जिम्मेदारी बढ़ेगी और साथ ही लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

अविवाहित जातकों को विवाह संबंधित मार्ग प्राप्त होगा। माह के दूसरे दौर में वित्तीय मामलों में समय थोड़ा तनावपूर्ण है। किसी भी प्रकार के बड़े निर्णय स्थगित रखने की सलाह है।

माह के अगले पखवाड़े में जयादाद और कोर्ट संबंधित किसी भी कार्य में सावधान रहने की और किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करने की सलाह है। माह के अंत में आप दृढ़ता के साथ आगे बढ़ेंगे। आप भोगविलास और आनंद-प्रमोद के साधन आप प्राप्त कर पाएंगे। विचार, कल्पना और चंचलता तीनों आप पर हावी रहेंगे।

सिंह: गणेशजी की ओर आपके लिए है खास सलाह

zodiac october month rashiphal.

इस माह में आपको हर मोर्चे पर संतुलन बनाए रखने का हुनर दिखाना पड़ेगा। हालांकि, परिवार की ओर से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप वित्त पर विशेष ध्यान देकर आर्थिक मोर्चे पर प्रगति करने का लक्ष्य रखेंगे। आप सफलता की खोज करेंगे।

आप कल्पनाशील बन चुके हैं लेकिन गणेशजी आपको व्यवहारिक बनने की सलाह देते हैं। इस समय आप परिवार, समाज या मित्रों पर ध्यान दें। अनुकूल ग्रह आप के लिए बहुत सी सिद्धि ला रहे हैं। आप इतने समर्पण और निष्ठा से काम करेंगे कि किसी भी काम को अधूरा नही छोड़ेंगे।

इस समय वित्तीय मामलों में आप किसी पर विश्वास न करें। संपर्क, संवाद और तकनीकी तौर पर व्यस्ततापूर्ण समय कह सकते हैं। आप आधुनिक तकनीक और विविध माध्यमों द्वारा दुनिया के साथ सम्पर्क में रहने का प्रयास करेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ कार्यसिद्धि प्राप्त करेंगे। आपके पसंदीदा विषयों में आप की रुचि जगेगी।

कन्या: मिलने वाला है ‌जीवनसाथी

zodiac october month rashiphal.

इस माह के प्रारंभ में आपका मन अधिक विचारों के कारण उलझन में रहेगा। इस कारण आपको निर्णय लेने में दिक्कत होगी। आप भावुकता छोड़ कर व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बोली पर संयम नही रखेंगे तो किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि, इस समय आपका भाग्य पूर्ण रूप से आपका सहयोग करेगा। पेट संबंधी शिकायत रह सकती है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ध्यान से पढ़ें।

बौद्धिक चर्चा का हिस्सा न बनें। माह के मध्य में अविवाहित जातकों की योग्य जीवनसाथी की खोज पूरी होगी। जो जातक हिस्सेदारी में कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

परिवार एवं मित्रों के साथ आनंदित समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक जीवन में मान सम्मान भी प्राप्त होगा। विदेश जाने के इच्छित व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है।

तुला: रहेगी थोड़ी खुशी थोड़ा गम

zodiac october month rashiphal.

माह के प्रारंभिक दौर में आपका बौद्धिक स्तर अच्छा रहेगा। हर कार्य में पूरा उत्साह बना रहेगा। आप पारिवारिक मामलों पर ध्यान देंगे। आप अचल संपत्ति या जमीन संबंधित मामलों को तरजीह देंगे। बुजुर्गों की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

गणेशजी आपको बोली पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आपको गुप्त शत्रु, नेत्रपीड़ा, शैया सुख, कर्ज, पारिवारिक तनाव एवं अनैतिक संबंध परेशान कर सकते हैं। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति निखरेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा।

छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में नये आयाम पार करने की प्रेरणा जागेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में शत्रु आपके विपरीत चाल चल सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर दाम्पंत्यजीवन और व्यावसायिक तौर पर साझेदारी के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा समय है।

आप विपरीत लिंगी व्यक्तियों की ओर आकर्षित होंगे। आप में आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी और नि:स्वार्थ कार्यों के लिए आगे आएंगे। माह के उत्तरार्ध में आपको प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: कम्युनिकेशन गैप रहने की है संभावना

zodiac october month rashiphal.

इस माह की शुरूआत आपके लिए अच्छी नहीं है। लेकिन इस माह आप में काम को लेकर उत्साह रहेगा। साथ में आक्रामकता भी अधिक रहेगी, और आप हर कार्य को जल्दबाजी में करना चाहेंगे। गणेशजी की सलाह है कि आप शांतिमय कार्य करते हुए आगे बढ़ें।

कम्युनिकेशन गैप रहने की संभावना है। आय से अधिक व्यय होगा। आपको अपने द्वारा किए हुए कार्यों का यश नहीं मिलेगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की सलाह है।

उच्च अधिकारियों या परिवार सदस्यों के साथ किसी भी मामले में मनमुटाव हो सकता है। अगले पखवाड़े में नये संबंध बनाने से पहले सोच विचार करें। अचानक खर्च आने से वित्तीय बजट बिगड़ सकता है।

घर में मांगलिक प्रसंग करवाने की योजना बना सकते हैं। आयात-निर्यात के कामकाज से लाभ होगा। तन और मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा, और प्रियजन के साथ मुलाकात होगी।

धनु: बजट ‌बिगड़ने की है संभावना, इसका रखें विशेष ध्यान

zodiac october month rashiphal.

यह महीना आपके लिए काफी कठिन नजर आ रहा है। परिवार में पिता के साथ संबंध में तकलीफ हो सकती है या उनका स्वास्थ्य आपके लिए मानसिक चिंता उत्पन्न कर सकता है। इस माह अस्पताल खर्च सहित अन्य किसी भी तरह के खर्च से आपका वित्तीय बजट बिगड़ सकता है।

सरकारी या सरकार संबंधित कार्यों में रुकावट आ सकती है। आपका गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। आप कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ झगड़ा करेंगे, ऐसी संभावना है। नौकरी में आपको लाभ मिलने में रुकावटें आएंगी।

हालांकि,आप नये कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अविवाहित जातकों के लग्न संबंधित बात चल रही हो तो वहां संपर्क व्यवहार में खास स्पष्टता रखें अन्यथा आपके शब्दों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। छात्रवर्ग के लिए अच्छा समय है। आप जल्दबाजी में निर्णय लेंगे तो भविष्य में बुरे परिणाम मिलेंगे, इसलिए धीरज रखने की सलाह है।

मकर: मिल सकता है प्रमोशन, बस इसका रखें खयाल

zodiac october month rashiphal.

इस माह आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जो जातक कारोबार करते हैं, उनको उन्नति व प्रगति मिलने की संभावना है। वित्तीय तौर पर भी अच्छा लाभ हो सकता है। आप विस्तार उपरांत आय का स्रोत खड़ा कर पाएंगे।

जैसे जैसे समय व्यतीत होगा वैसे वैसे आपको हर मोर्चे पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप में पराक्रम की भावना अधिक रहेगी परंतु आप अविचारी तौर पर आगे बढ़ेंगे, ऐसी संभावना है। छात्र वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। लेकिन, संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

संतान की प्रगति खुशी दे सकती है। माह के दूसरे पखवाड़े में लंबी यात्रा की योजना न बनाएं। सरलता से किसी भी वस्तु की प्राप्ति नहीं होगी। ग्रहों की प्रतिकूल के कारण बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। यदि आप शेयर बाजार में धन निवेश करते है, इस समय आप किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।

कुंभ: कठिन होने वाला ये माह, कर लें पूरी तैयारी

zodiac october month rashiphal.

इस माह आपको कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। किसी की जमानत न दें और किसी के साथ वित्तीय लेन-देन भी नहीं करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शरीर और मन अस्वस्थ रहेगा। प्रियजनों के साथ मनमुटाव होंगे।

किसी का अच्छा करने जाते हुए समय मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज में अनावश्यक जल्दबाजी आपके कार्यों में अपूर्णता की वजह बन सकती है। निर्णय शक्ति का अभाव रह सकता है।

हो सकता है कि आपके कार्यों की सराहना या प्रशंसा न की जाए। छात्रवर्ग को भी विद्याभ्यास में एकाग्रता का अभाव रहेगा। तंदुरस्ती में भी उतार -चढ़ाव आने से आपको बेचैनी रहेगी।

मकान, वाहन और आधुनिक उपकरण एवं माध्यमों द्वारा लोगों के संपर्क में रहेंगे। आपकी कला आने वाले समय में लाभदायी साबित होगी। इस वजह से परिवहन, पर्यटन, गाइड, कम्युनिकेशन, मीडिया जैसे कार्यों से जुड़े जातकों को अनुकूलता रहेगी। सट्टाकीय प्रवृत्तियों में भी अनुकूलता रहेगी।

मीन: शनि का बढ़ रहा है प्रकोप, ये बिल्कुल न करें

zodiac october month rashiphal.

इस महीने आपका अधिकतर समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। आप मकान, वाहन एवं विद्या प्राप्ति का सुख हासिल कर पाएंगे, हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रुकावट, निराशा और परेशानी आपको व्यावहारिक होने के लिए प्रेरित करेगी।

गलत संगत की वजह से अनैतिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं। जुआ व सट्टा जैसे कार्यों में हिस्सा लेने से वित्तीय व्यय की संभावना है। महत्वपूर्ण कागजात या कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपकी उग्रता बढ़ने से आप उतावले बनेंगे और ऐसे में निर्णय न लें, ऐसा गणेशजी कह रहे हैं। आप में जानवरों के प्रति दया भावना बढ़ सकती है।

खानपान पर संयम रखें। शेयर-सट्टा जैसी प्रवृतियों में भाग्य का साथ मिलेगा परंतु अविचारी साहस से दूर रहने की सलाह है। पेट से संबंधित बिमारियों से बच कर रहें। आपको घर के बडों का सहकार और मार्गदर्शन मिलने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed